[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education JPSC JET 2025 के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें कब तक भर सकेंगे एप्लिकेशन

JPSC JET 2025 के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें कब तक भर सकेंगे एप्लिकेशन

0
JPSC JET 2025 के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें कब तक भर सकेंगे एप्लिकेशन
JPSC JET 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ी.

JPSC JET 2025 News: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) की ओर से आयोजित होने वाले झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 (JET 2025) की परीक्षा के लिए अगर आप अब तक आवेदन नहीं कर पाये, तो चिंता न करें. जीपीएससी ने ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीख बढ़ा दी है. अब आप 30 अक्टूबर तक JPSC JET के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. JPSC ने कहा है कि अभ्यर्थी 31 अक्टूबर तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे. 1 से 3 नवंबर तक आवेदन में सुधार का मौका मिलेगा. यह परीक्षा विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण है.

30 अक्टूबर की रात 11:45 बजे तक कर सकेंगे आवेदन

विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण है. जेपीएससी ने कहा है कि अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 30 अक्टूबर 2025 की रात 11:45 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. 31 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक परीक्षा शुल्क का अभ्यर्थी भुगतान कर सकेंगे. अगर आवेदन में कोई गलती हो गयी हो, तो इसके लिए करेक्शन विंडो से 1 से 3 नवंबर की शाम 5 बजे तक उसमें संशोधन कर सकेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

JPSC JET 2025 News: सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति की योग्यता तय करता है यह परीक्षा

जेपीएससी ने रविवार 6 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी. साथ ही इस संबंध में सूचना भी प्रकाशित कर दिया. कई अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा बढ़ाने की जेपीएससी से मांग की थी. उनकी मांग पर ही आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है. जेपीएससी ने कहा है कि विज्ञापन की अन्य शर्तें पहले की तरह ही रहेंगी. झारखंड पात्रता परीक्षा (JET 2025) से विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति की योग्यता तय होगी. इसके माध्यम से पीएचडी में नामांकन भी होगा.

इसे भी पढ़ें

सिमडेगा के मां बाघ चंडी मंदिर में तोड़फोड़ से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

LPG Cylinder Blast: धनबाद के तेतुलमारी में गैस सिलेंडर विस्फोट में एक की मौत, एक घायल

रतन टाटा, सुधा मूर्ति की श्रेणी में झारखंड की बेटी शुभांशी चक्रवर्ती, मिला ‘महात्मा अवार्ड 2025’

जमशेदपुर में 8 अक्टूबर तक हर दिन होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Previous article Saran News : मांझी में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर विवाद, पांच घंटे बाद दफनाया गया शव
Next article मिहिजाम के मालपाड़ा में चार दिन बाद पहुंचा नया ट्रांसफॉर्मर
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel