[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings UPSC ESE 2026: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस के लिए BTech वाले करें अप्लाई, upsc.gov.in पर भरें फॉर्म

UPSC ESE 2026: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस के लिए BTech वाले करें अप्लाई, upsc.gov.in पर भरें फॉर्म

0
UPSC ESE 2026: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस के लिए BTech वाले करें अप्लाई, upsc.gov.in पर भरें फॉर्म
UPSC ESE 2026 (सांकेतिक फोटो)

UPSC ESE 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से इंजीनियरिंग सर्विस (UPSC ESE 2026) के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगी. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

UPSC ESE 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Engineering Services Examination 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब “Online Application” टैब चुनें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक विवरण भरें.
  • निर्धारित आकार के अनुसार फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • सबमिट करने से पहले सभी डिटेल्स की जांच करें और फिर आवेदन फाइनल सबमिट करें.

UPSC ESE 2026 Notification यहां डायरेक्ट चेक करें.

कौन कर सकता है अप्लाई?

UPSC ESE परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग डिग्री होना अनिवार्य है. जो अभ्यर्थी इंजीनियरिंग की अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं वे भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं. इसके अतिरिक्त आयु सीमा भी तय की गई है.

1 जनवरी 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए. इसका मतलब है कि अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी 1996 से पहले तथा 1 जनवरी 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी.

UPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है. इस परीक्षा के जरिए चयनित उम्मीदवारों को भारतीय इंजीनियरिंग सर्विसेज में अधिकारी के पद पर नियुक्त किया जाता है. UPSC ESE 2025 इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स और फाइनल ईयर स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा अवसर है.

यह भी पढ़ें: ऑल इंडिया बार एग्जाम के लिए कल से करें आवेदन, नोटिफिकेशन जारी, जानें कब होगी परीक्षा

Previous article दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट
Next article मुंगरौरा चौक मंदिर की प्रतिमा का कलश भ्रमण के साथ खुला पट
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel