[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings UP PCS 2025: यूपी पीसीएस के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें अप्लाई

UP PCS 2025: यूपी पीसीएस के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें अप्लाई

0
UP PCS 2025: यूपी पीसीएस के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें अप्लाई
UP PCS 2025

UP PCS 2025: उत्तर प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा (UP PCS Exam 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है. उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख निर्धारित कर दी गई है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें. इसमें अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर जाना होगा.

यूपी पीसीएस 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2025 से शुरू है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 24 मार्च 2025 तक का का समय दिया गया है. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 2 अप्रैल 2025 तक एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

UP PCS 2025 Application Form: कैसे करें आवेदन?

  • इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर UPPSC PCS Exam 2025 Application के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Apply Online के लिंक पर जाना होगा.
  • अब मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

UPPSC PCS Exam 2025 Application यहां डायरेक्ट लिंक से आवेदन करें.

यूपी पीसीएस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करना जरूरी है. इसमें जनरल, ओबीसी के लिए फीस 125 रुपये है. वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 65 रुपये है. इसके अलावा दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार 25 रुपये में आवेजन कर सकते हैं.

UP PCS Exam Date: जानें कब होगी पीसीएस परीक्षा?

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, UP PCS प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को होगा. इस साल परीक्षा की तैयारी के लिए काफी समय मिलने वाला है. बता दें कि पिछले साल के यूपी पीसीएस परीक्षा के प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी हुआ है. मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन चल रहा है. पिछले साल की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद ही इस साल वाली परीक्षा का आयोजन होगा.

Also Read: Bihar Board 12th Result 2025 LIVE: बिहार बोर्ड इंटर के टाॅपर्स को मिलेगी दोगुनी राशि, साथ ही सरकार से मिलेंगे ये शानदार गिफ्ट

Previous article मुकेश अंबानी ने समुद्र में रखा कदम, 17 दिन पुरानी कंपनी को खरीदा
Next article खेत में काम कर रहे व्यक्ति की वज्रपात से मौत
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel