[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings UP में आंगनवाड़ी भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका

UP में आंगनवाड़ी भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका

0
UP में आंगनवाड़ी भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका
UP आंगनबाड़ी सहायिका की सांकेतिक फोटो (AI GENERATED)

UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए बहुत अच्छी खबर है. बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (ICDS) उत्तर प्रदेश ने आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है जिसके लिए डिस्ट्रिक्ट वाइज आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि उम्मीदवारों को इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाएगा. योग्य और इच्छुक महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • विभाग का नाम: बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश (ICDS UP)
  • पद का नाम: आंगनवाड़ी सहायिका (Sahayika / Helper)
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन (जिलावार)
  • आधिकारिक वेबसाइट: upanganwadibharti.in
  • आवेदन शुल्क: ₹0/- (सभी श्रेणियों/कैटेगरी के लिए आवेदन बिल्कुल मुफ्त है)

UP Anganwadi Bharti 2026: वैकेंसी और आखिरी तारीख

यूपी सरकार द्वारा यह भर्ती जिले के अनुसार निकाली जा रही है. वर्तमान में जिन जिलों के लिए आवेदन लिंक एक्टिव किया गया है उनकी लिस्ट नीचे दी गई है:

  1. बागपत (Baghpat): कुल 374 पद, ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख: 16 जुलाई 2026
  2. बिजनौर (Bijnor): कुल 260 पद, ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख: 15 जुलाई 2026

बाकी जिलों के नोटिफिकेशन और आवेदन की तारीखें भी जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दी जाएंगी. उम्मीदवार समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें.

UP Anganwadi Bharti 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

UP आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती 2026 में शामिल होने के लिए महिला उम्मीदवार का भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा में पास होना अनिवार्य है. वैकेंसी की डिटेल्स चेक करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.

UP Anganwadi Bharti 2026 Notification Check Here

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष
  • आयु में छूट: उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के मुताबिक, आरक्षित वर्गों (ओबीसी, एससी, एसटी) की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार विशेष छूट दी जाएगी.

UP Anganwadi Bharti 2026: बिना परीक्षा कैसे होगा चयन?

इस भर्ती (UP Anganwadi Bharti 2026) प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना होगा. विभाग द्वारा आवेदकों के 12वीं कक्षा में मिलें अंकों के आधार पर एक सीधी मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. जिन महिलाओं के अंक अच्छे होंगे उन्हें सीधे चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी.

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

यदि आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं और आवेदन करना चाहती हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले upanganwadibharti.in के लेटेस्ट जॉब सेक्शन में जाकर UP Anganwadi Helper Online Form 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  2. वहां दिए गए नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके अपने जिले की गाइडलाइंस को अच्छी तरह पढ़ लें.
  3. इसके बाद ‘Apply Online / Registration’ लिंक पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
  4. अब अपनी आईडी से लॉगिन करें और जरूरी स्कैन दस्तावेज जैसे 12वीं का सर्टिफिकेट, आधार कार्ड (ID Proof), निवास प्रमाण पत्र, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  5. फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले ‘Preview’ बटन पर क्लिक करके सभी जानकारियों को दोबारा जांच लें.
  6. आवेदन पूरी तरह से मुफ्त है इसलिए फाइनल सबमिट करने के बाद फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित जरूर रख लें.

यह भी पढ़ें: ₹44,900 से ज्याद होगी हर महीने की सैलरी, ISRO ने निकाली कई पदों पर भर्ती, 30 से आवेदन शुरू 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel