[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings राज्य सरकार की नौकरी चाहिए? देखें ये टॉप 5 बेहतरीन ऑप्शंस

राज्य सरकार की नौकरी चाहिए? देखें ये टॉप 5 बेहतरीन ऑप्शंस

0
राज्य सरकार की नौकरी चाहिए? देखें ये टॉप 5 बेहतरीन ऑप्शंस
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

State Government Jobs: हर साल लाखों युवा राज्य सरकार की नौकरी (State Government Jobs) का सपना देखते हैं. केंद्र सरकार की नौकरियों (जैसे SSC या UPSC) में जहां पूरे देश के युवाओं से कड़ा मुकाबला होता है, वहीं राज्य सरकार की नौकरियों में स्थानीय स्टूडेंट्स के लिए चयन पाना थोड़ा आसान हो जाता है.

इसके अलावा, अपने ही राज्य और घर के पास रहकर काम करने का मौका मिलता है. अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और समझ नहीं आ रहा कि कहां से शुरुआत करें, तो आइए जानते हैं कि राज्य सरकार (State Government Jobs) की नौकरी के उन 5 सबसे बेहतरीन विकल्पों के बारे में. 

स्टेट PSC – प्रशासनिक सेवाएं

अगर आप अपने राज्य में डिप्टी कलेक्टर (SDM), डीएसपी, या ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) जैसे बड़े पदों पर काम करना चाहते हैं, तो प्रांतीय लोक सेवा आयोग (जैसे UPPSC, BPSC, MPPSC, JPSC) आपके लिए सबसे बड़ा जरिया है. इसके लिए आपका किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है. यह राज्य की सबसे प्रतिष्ठित नौकरियां हैं. 

State Government Jobs: राज्य पुलिस सेवा

देश की सुरक्षा के साथ-साथ समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए राज्य पुलिस एक अच्छा ऑप्शन है. राज्यों में अक्सर सब-इंस्पेक्टर (SI) और कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्तियां निकलती हैं.

कांस्टेबल पद के लिए आमतौर पर 12वीं पास और सब-इंस्पेक्टर (SI) के लिए ग्रेजुएशन होना जरूरी है. इसके साथ ही आपको फिजिकल और मेडिकल टेस्ट भी पास करना होता है. इस नौकरी (State Government Jobs) में आपको शुरुआती दिनों से ही अच्छी सैलरी मिलती है. 

सबऑर्डिनेट सर्विसेस 

अगर आप बहुत ज्यादा हार्ड कॉम्पिटिशन से बचना चाहते हैं और एक सेफ डेस्क जॉब चाहते हैं, तो राज्य के कर्मचारी चयन आयोग (जैसे UPSSSC, MPESB, RSMSSB) द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप ‘सी’ और ग्रुप ‘डी’ की परीक्षाएं बेहतरीन मौका हैं. इन नौकरियों में वर्क-लाइफ बैलेंस बहुत अच्छा होता है. आपको 9 से 5 की फिक्स ड्यूटी करनी होती है और वीकेंड्स की छुट्टी का आनंद मिलता है.

इसके तहत लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर असिस्टेंट, लेखपाल, पटवारी और स्टेनोग्राफर जैसे पदों पर भर्तियां होती हैं. योग्यता पद के अनुसार 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन और कंप्यूटर टाइपिंग मांगी जाती है. 

स्टेट टीचिंग जॉब्स 

अगर आपको बच्चों को पढ़ाना पसंद है और आप एक शांत व सम्मानजनक करियर चाहते हैं, तो राज्य सरकार के शिक्षा विभाग में शिक्षक (Teacher) बनना सबसे बेस्ट ऑप्शन है. इसके लिए राज्यों में प्राइमेरी, TGT और PGT लेवल पर नियुक्तियां होती हैं.

स्टेट टीचिंग जॉब्स के लिए आपको ग्रेजुएशन के साथ साथ BEd, DElEd या BTC करना होगा. इसके बाद राज्य की टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (जैसे UPTET, REET, BTET) या सुपर टेट (Super TET) पास करना अनिवार्य होता है. 

बिजली विभाग और स्वास्थ्य सेवाएं 

राज्य सरकारें अपने स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्डस और हेल्थ डिपार्टमेंट में भी हर साल हजारों नियुक्तियां करती हैं. इनमें टेक्निकल और मेडिकल बैकग्राउंड वाले युवाओं के लिए बेहतरीन स्कोप होता है. बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर (JE), लाइनमैन और असिस्टेंट इंजीनियर के पद होते हैं (जिसके लिए डिप्लोमा या BTech चाहिए). वहीं स्वास्थ्य विभाग में एएनएम (ANM), जीएनएम (GNM), लैब असिस्टेंट और स्टाफ नर्स की भर्तियां होती हैं. इस क्षेत्र में केवल वही लोग फॉर्म भर सकते हैं जिनके पास विशेष डिग्री या डिप्लोमा होता है. 

यह भी पढ़ें: अपने गांव में सरकारी नौकरी का मौका, जानें पंचायत स्तर की इन 5 बड़ी भर्तियों के बारे में

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel