[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings SSC JE Recruitment 2025: जूनियर इंजीनियर के 1340 पदों पर भर्तियां, यहां तुरंत करें आवेदन

SSC JE Recruitment 2025: जूनियर इंजीनियर के 1340 पदों पर भर्तियां, यहां तुरंत करें आवेदन

0
SSC JE Recruitment 2025: जूनियर इंजीनियर के 1340 पदों पर भर्तियां, यहां तुरंत करें आवेदन
SSC JE Recruitment 2025

SSC JE Recruitment 2025: सपनों को हकीकत में बदलने का मौका अब आपके सामने है. SSC JE (Junior Engineer) 2025 की भर्ती शुरू हो गई हैं. अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं, तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) हर साल इस परीक्षा के जरिए होनहार युवाओं को जूनियर इंजीनियर के रूप में सरकारी विभागों में नौकरी देता है. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1340 पदों पर भर्तियां होंगी.

चाहे आप सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या किसी अन्य इंजीनियरिंग क्षेत्र से हों, SSC JE आपके लिए एक मजबूत कदम हो सकता है. आज ही SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं और फॉर्म भरें. इस भर्ती के लिए आवदेन प्रक्रिया, फीस, योग्यता और सैलरी की डिटेल्स यहां देख सकते हैं.

SSC JE Junior Engineer 2025: एसएससी जेई का फॉर्म

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जूनियर इंजीनियर (JE) 2025 आवेदन पत्र 30 जून, 2025 को जारी किया गया था और ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई, 2025 है. एप्लीकेशन फीस का भुगतान करने की आखिरी तारीख 22 जुलाई, 2025 है.

SSC JE Junior Engineer 2025 : इन स्टेप्स से करें अप्लाई

  • SSC की वेबसाइट पर जाएं ssc.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Apply सेक्शन में जाएं और JE Exam चुनें.
  • नई रजिस्ट्रेशन करें (अगर पहले से नहीं किया है तो).
  • Login करें और Application Form भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. जैसे- फोटो, सिग्नेचर आदि.
  • फीस जमा करें ऑनलाइन माध्यम से.
  • Final Submit करें और फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें.

Application Fees: एसएससी जेई के लिए आवदेन फीस

इस भर्ती के लिए सामान्य (General) और OBC उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवदेन फीस हैं. वहीं, SC-ST, महिला (सभी कैटेगरी) और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं हैं. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होता है जैसे कि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग.

SSC JE Eligibility Criteria and Age limit: योग्यता और आयु सीमा

SSC JE 2025 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल में डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी है. यह योग्यता अलग-अलग विभागों जैसे CPWD, MES, BRO, CWC, Farakka या NTRO के अनुसार मांगी जाती है.

आयु सीमा की बात करें तो CPWD और CWC के लिए अधिकतम उम्र 32 साल हो सकती है, जबकि MES, BRO जैसे अन्य विभागों के लिए 30 साल तक उम्र मान्य है. आयु की गणना SSC द्वारा तय की गई तारीख के हिसाब से होगी और SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.

SSC 13 Selection Post City Slip 2025: एसएससी सेलेक्शन पोस्ट के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें कहां और कब होगी परीक्षा

रिपोर्ट- श्रेया सलोनी पांडे

Previous article “51 KM में 153 ब्रिज और 48 सुरंगें… कुतुबमीनार से ऊंचे ब्रिज पर ट्रेन!
Next article Bihar News: जमुई में रिटायर्ड शिक्षक के घर भीषण डकैती, पति-पत्नी को बंधक बनाकर मचाया लूटपाट
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel