[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings SSC CGL या IBPS PO, किसमें है ज्यादा पैसा, पावर और प्रमोशन?

SSC CGL या IBPS PO, किसमें है ज्यादा पैसा, पावर और प्रमोशन?

0
SSC CGL या IBPS PO, किसमें है ज्यादा पैसा, पावर और प्रमोशन?
सांकेतिक फोटो (AI Generated)

SSC CGL vs IBPS PO: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं के सामने अक्सर एक बड़ा सवाल होता है कि SSC CGL और IBPS PO में से कौन-सी परीक्षा बेहतर है. दोनों ही परीक्षाएं देश की सबसे लोकप्रिय भर्ती परीक्षाओं में गिनी जाती हैं. एक तरफ SSC CGL के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नौकरी मिलती है, वहीं IBPS PO के माध्यम से सरकारी बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने का मौका मिलता है.

SSC CGL और IBPS PO क्या हैं?

SSC CGL केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप B और ग्रुप C पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है. इसके जरिए इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, GST इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, ऑडिटर और कई अन्य पदों पर नियुक्ति होती है.

वहीं IBPS PO यानी Institute of Banking Personnel Selection Probationary Officer परीक्षा सरकारी बैंकों में अधिकारी स्तर की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है. चयनित उम्मीदवारों को बैंकिंग सेक्टर में मैनेजमेंट और प्रशासनिक जिम्मेदारियां दी जाती हैं.

परीक्षा पैटर्न में क्या अंतर है?

SSC CGL और IBPS PO दोनों ही प्रतियोगी परीक्षाएं हैं, लेकिन उनका पैटर्न अलग है. SSC CGL में सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और अंग्रेजी पर ज्यादा फोकस रहता है. इसमें गणित और जीके की तैयारी मजबूत होने पर अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं.

दूसरी ओर IBPS PO में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, अंग्रेजी के साथ बैंकिंग और वित्तीय जागरूकता से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाते हैं. इसके अलावा इंटरव्यू भी होता है, जो अंतिम चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

SSC CGL के जरिए आप केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में जाते हैं. इसमें इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, एक्साइज इंस्पेक्टर या मंत्रालयों में असिस्टेंट (ASO) जैसे पद मिलते हैं. इसका काम मुख्य रूप से ऑफिस का काम (डेस्क जॉब) होता है. इसमें आपको सरकारी फाइलों और नियमों को संभालना होता है.

काम का तरीका (Job Profile)

IBPS PO के जरिए आप सरकारी बैंकों में अधिकारी (स्केल-1 ऑफिसर) बनते हैं. आपका काम बैंक की शाखा को संभालना, ग्राहकों से डील करना, लोन पास करना और बैंक का बिजनेस बढ़ाना होता है. यह एक पब्लिक डीलिंग वाली नौकरी है.

सैलरी और अन्य सुविधाएं

सैलरी के मामले में दोनों ही नौकरियां बहुत शानदार हैं. SSC CGL में शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग 65,000 से 75,000 रुपये महीना होती है. इसके साथ रहने के लिए घर का भत्ता और महंगाई भत्ता मिलता है. IBPS PO की शुरुआती सैलरी भी लगभग 60,000 रुपये के आसपास होती है. लेकिन बैंकों में भत्ते बहुत ज्यादा मिलते हैं.

SSC CGL vs IBPS PO के मुख्य अंतर

तुलना का आधारSSC CGL (सरकारी विभाग)IBPS PO (बैंक अधिकारी)
नौकरी का प्रकारमुख्य रूप से डेस्क जॉब (फाइल और प्रशासनिक काम)मैनेजमेंट और पब्लिक डीलिंग (ग्राहकों से जुड़ा काम)
काम के घंटेनिश्चित समय (सुबह 9 से शाम 5), ज्यादातर शनिवार-रविवार छुट्टीकाम का दबाव अधिक, निश्चित समय नहीं, केवल दो शनिवार छुट्टी
शुरुआती वेतनलगभग ₹65,000 – ₹75,000 (इन-हैंड)लगभग ₹60,000 (इन-हैंड) + भत्ते बहुत ज्यादा
प्रमोशन की रफ्तारधीमी (अगले पद के लिए 7 से 10 साल लग सकते हैं)बहुत तेज (आंतरिक परीक्षाओं से हर 2-3 साल में तरक्की)
ट्रेनिंग और ट्रांसफरट्रांसफर कम होते हैं, जीवन में स्थिरता ज्यादा रहती हैहर 3 साल में ट्रांसफर पक्का, देश में कहीं भी पोस्टिंग संभव
सामाजिक रूतबा‘इंस्पेक्टर’ पद के कारण समाज में रौब और सम्मान ज्यादा हैएक पढ़े-लिखे कॉर्पोरेट और फाइनेंशियल मैनेजर का सम्मान
भर्ती का समयपरीक्षा से जॉइनिंग तक 1 से 1.5 साल का समय लगता हैप्रक्रिया बहुत तेज, 6 से 8 महीने में जॉइनिंग मिल जाती है

परीक्षा और जॉइनिंग

अगर आपको जल्दी नौकरी चाहिए, तो IBPS PO सबसे आगे है. बैंक की परीक्षा का टाइम टेबल बिल्कुल फिक्स होता है. फॉर्म भरने से लेकर, परीक्षा होने और फाइनल जॉइनिंग मिलने तक का पूरा काम 6 से 8 महीने के भीतर पूरा हो जाता है.

SSC CGL की परीक्षा में थोड़ा ज्यादा समय लगता है. हालांकि अब यह पहले से तेज हो गई है, फिर भी फॉर्म भरने से लेकर अंतिम जॉइनिंग तक कम से कम 1 से 1.5 साल का समय लग ही जाता है.

यह भी पढ़ें: BCA के बाद प्राइवेट की झंझट खत्म, इन सरकारी विभागों में है भारी डिमांड

Previous article पेंशन लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण छह जुलाई तक अनिवार्य
Next article चतरा के सिमरिया पहुंचे बिहार के अलवर और औरंगाबाद के 40 मुखिया, पंचायती राज योजनाओं का किया अध्ययन
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel