[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings SSC CGL Exam 2025: 14 अक्टूबर को होगा सीजीएल का री-एग्जाम, Answer Key की डेट जारी, देखें शेड्यूल

SSC CGL Exam 2025: 14 अक्टूबर को होगा सीजीएल का री-एग्जाम, Answer Key की डेट जारी, देखें शेड्यूल

0
SSC CGL Exam 2025: 14 अक्टूबर को होगा सीजीएल का री-एग्जाम, Answer Key की डेट जारी, देखें शेड्यूल
SSC CGL Re Exam Date 2025 (सांकेतिक फोटो)

SSC CGL Exam 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से सीजीएल की परीक्षा का आयोजन कई फेज में हुआ था. इसमें 26 सितंबर 2025 को मुंबई में आग की घटना से परीक्षा प्रभावित हुई थी. इस सेंटर के लिए री-एग्जाम की डेट (SSC CGL Re Exam Date 2025) जारी हो गई है. बता दें कि 14 अक्टूबर को री-एग्जाम होगा और 15 अक्टूबर 2025 को आंसर की जारी हो सकती है.

एसएससी सीजीएल की परीक्षा में लगभग 28 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. बता दें कि परीक्षाएं 126 शहरों में फैले 225 केंद्रों पर आयोजित हुई हैं. इसमें 15 दिनो में 45 शिफ्ट में परीक्षाएं हुई हैं. 26 सितंबर को प्रभावित हुई परीक्षा की डेट भी जारी कर दी गई है.

SSC CGL Answer Key की डेट

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से सीजीएल परीक्षा 2025 की आंसर की 15 अक्टूबर 2025 को जारी की जाएगी. इसी दिन आपत्ति दर्ज करने की विंडो भी खोली जाएगी. उम्मीदवार अपनी आंसर की को ऑनलाइन चेक कर पाएंगे और यदि उन्हें किसी प्रश्न पर आपत्ति है तो निर्धारित समय सीमा में प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क जमा करके आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.

SSC CGL Re Exam Date Notice यहां डायरेक्ट चेक करें.

यह फीस नॉन-रिफंडेबल होगा. आयोग सभी आपत्तियों की जांच करने के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा. आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से इसे चेक कर सकेंगे.

SSC CGL Answer Key ऐसे करें चेक

  • आंसर की चेक करने के बाद कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर SSC CGL Exam 2025 Answer Key Check के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर Check Answer Key के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब कैंडिडेट्स अपने सेट के अनुसार आंसर की चेक कर सकेंगे.
  • आंसर की चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

फाइनल आंसर की और रिजल्ट

SSC द्वारा जारी की गई प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों की ओर से दर्ज आपत्तियों की जांच की जाएगी. इस पर आयोग का फैसला ही अंतिम माना जाएगा. आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की जारी होगी. इसी फाइनल आंसर की के आधार पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा का रिजल्ट तैयार किया जाएगा.

एसएससी सीजीएल का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख और डाउनलोड कर सकेंगे. इस प्रक्रिया के माध्यम से रिजल्ट की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी और उम्मीदवारों को सही मूल्यांकन का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़ें: 3 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब जारी होगा रिजल्ट

Previous article Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, ये है पूरी तैयारी
Next article बिहार क्रांतिकारियों का केंद्र रहा है…, पटना पहुंचे उपराष्ट्रपति बोले- छठ पर्व हमारी संस्कृति की पहचान
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel