[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings IT मंत्रालय में Graduates के लिए शानदार भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

IT मंत्रालय में Graduates के लिए शानदार भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

0
IT मंत्रालय में Graduates के लिए शानदार भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा
सरकारी कर्मचारी की AI जेनरेटेड तस्वीर

SSC CGL ASO Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तलाश है तो आपके लिए काम की खबर है. SSC CGL के जरिए मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग के अंदर Assistant Section Officer भर्ती की जा रही है. ग्रुप बी की इस भर्ती के लिए 18 से 30 साल तक के युवा अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी इतना बड़ा मौका नहीं खोना चाहते हैं तो अप्लाई करने से पहले सभी डिटेल देख लें.

नोट कर लें लास्ट डेट

इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 22 जून 2026 है. कैंडिडेट्स SSC CGL की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर SSC CGL 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करके जरूरी जानकारी भरें.
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स और फोटो अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

कितनी मिलेगी सैलरी?


इस भर्ती के तहत सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 2 Pay Level-7 के तहत 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक सैलरी मिलेगी. इसी के साथ कई सारी सुविधाएं और DA, HRA जैसे भत्ते भी मिलेंगे.

Assistant Section Officer की क्या ड्यूटी होती है?

  • फाइलों की नोटिंग और ड्राफ्टिंग करना
  • सरकारी पत्र और जवाब तैयार करना
  • डिजिटल इंडिया और साइबर सुरक्षा से जुड़ी फाइलों का मैनेजमेंट
  • रिकॉर्ड और डॉक्यूमेंट व्यवस्थित रखना
  • सेक्शन ऑफिसर और वरिष्ठ अधिकारियों की सहायता करना
  • मीटिंग और प्रशासनिक कार्यों में सहयोग देना
  • योजनाओं से जुड़ा डेटा तैयार और विश्लेषण करना
  • रिपोर्ट बनाना और अपडेट रखना
  • संसद सत्र के दौरान प्रश्नों के जवाब तैयार करने में मदद करना
  • मंत्रालय के अनुभाग (Section) का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना

यह भी पढ़ें- 1 लाख की नौकरी के लिए आज ही करें अप्लाई, विदेश मंत्रालय में Graduates के लिए सुनहरा मौका

Previous article कोल्हान विश्वविद्यालय में क्लस्टर सिस्टम पर कुलपति की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक
Next article कल अदा होगी ईद-उल-अजहा की नमाज, प्रशासन अलर्ट, जारी हुआ नमाज का पूरा शेड्यूल
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel