SBI PO Recruitment 2026: अगर आप बैंक में अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
SBI PO भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 8 जुलाई 2026 है. इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
SBI PO Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
- Careers या Recruitment सेक्शन में जाकर SBI PO Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- New Registration करके जरूरी जानकारी भरें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
- फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- अपनी श्रेणी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
SBI PO Recruitment 2026 Notification Check Here
एप्लीकेशन फीस
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई एप्लीकेशन फीस नहीं लिया जाएगा. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है. प्रारंभिक परीक्षा अगस्त 2026 में और मुख्य परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है.
वैकेंसी डिटेल्स और योग्यता
इस भर्ती के जरिए कुल 1500 PO पदों को भरा जाएगा. इनमें 1446 नियमित और 54 बैकलॉग पद शामिल हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. जो अभ्यर्थी अंतिम वर्ष में हैं और निर्धारित समय के भीतर डिग्री पूरी कर लेंगे, वे भी आवेदन कर सकते हैं.
कितनी होगी सैलरी?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से निकली इस वैकेंसी में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक सैलरी मिलेगी. इसमें सैलरी के साथ DA, HRA, CCA और PF जैसी सुविधाओं की लाभ भी मिलेगा. वैकेंसी की डिटेल्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: किसान की बेटी ने लिखी सफलता की कहानी, बैक टू बैक BPSC क्रैक, समस्तीपुर की स्मृति LEO के बाद बनीं SDM
