[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings 1 घंटे में 100 सवाल, गलत जवाब पर कटेंगे मार्क्स, देखें कैसे होगी क्लर्क भर्ती परीक्षा

1 घंटे में 100 सवाल, गलत जवाब पर कटेंगे मार्क्स, देखें कैसे होगी क्लर्क भर्ती परीक्षा

0
1 घंटे में 100 सवाल, गलत जवाब पर कटेंगे मार्क्स, देखें कैसे होगी क्लर्क भर्ती परीक्षा
SBI Clerk प्रीलिम्स परीक्षा (सांकेतिक तस्वीर)

SBI Clerk Prelims Exam 2025: अगर आपने SBI Clerk Prelims Exam 2025 के लिए अप्लाई किया है तो आपके लिए खुशखबरी है. भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI ने जूनियर एसोसिएट भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जो भी उम्मीदवार इसमें शामिल होने वाले हैं वे SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. इस भर्ती में कुल 6589 पदों के लिए एग्जाम आयोजित किया जा रहा है. अगर आप बैंक क्लर्क बनना चाहते हैं तो यह आपके लिए बड़ा मौका है.

SBI Clerk Prelims Exam 2025: कब है परीक्षा?

SBI Clerk Prelims की परीक्षा पूरे देश में तय किए गए अलग-अलग सेंटर पर आयोजित होगी. ये परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को होगी. हर एक कैंडिडेट को परीक्षा के दिन अपने एडमिट कार्ड के साथ समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी है. प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया में मुख्य परीक्षा में बैठ सकेंगे.

SBI Clerk Prelims Exam Pattern: कैसे होगी परीक्षा?

SBI Clerk Prelims एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में होगा. इसमें तीन बड़े सेक्शन होंगे. पहला सेक्शन है अंग्रेजी भाषा से जुड़ा जिसमें कुल 30 सवाल होंगे. दूसरा सेक्शन है संख्यात्मक योग्यता का जिसमें 35 सवाल पूछे जाएंगे. तीसरा सेक्शन रीजनिंग से जुड़ा होगा, इसमें भी 35 सवाल होंगे. कुल मिलाकर आपकी तैयारी तीनों सेक्शन पर अच्छी होनी चाहिए ताकि अच्छे नंबर ला सकें. ध्यान दें कि समय का बहुत अच्छा प्रबंधन करना जरूरी है क्योंकि पूरे 100 सवाल के लिए सिर्फ 1 घंटा दिया जाएगा.

परीक्षा का टाइम 1 घंटा रखा गया है और कुल 100 नंबरों के लिए 100 सवाल पूछे जाएंगे. ध्यान रखें कि गलत जवाब देने पर 0.25 नंबर काट लिए जाएंगे इसलिए समझदारी से आंसर करें. परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए समय पर तैयारी शुरू कर दें. अंग्रेजी, रीजनिंग और मैथ्स पर ध्यान दें.

यह भी पढ़ें: बैंक में मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पद पर निकली वैकेंसी, सैलरी 90000 से ज्यादा

Previous article फरक्का में सात एमएम पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
Next article IND vs PAK: अब मोहसीन नकवी जय शाह से मांग रहे भीख, हैंडशेक विवाद लेकर पहुंचे ICC के दरवाजे
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel