[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings SBI CBO भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, सैलरी होगी 85000

SBI CBO भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, सैलरी होगी 85000

0
SBI CBO भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, सैलरी होगी 85000
बैंक स्टाफ की सांकेतिक फोटो (Freepik)

SBI CBO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. SBI ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर यानी CBO भर्ती 2026 को लेकर नया नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के मुताबिक अब उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए ज्यादा समय मिल गया है. पहले जो तारीख तय की गई थी, उसे आगे बढ़ा दिया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस भर्ती में हिस्सा ले सकें.

SBI CBO भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी. अब इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2026 रखी गई है. इसी दिन तक उम्मीदवारों को आवेदन फीस भी जमा करनी होगी. अगर आप अभी तक किसी कारण से फॉर्म नहीं भर पाए हैं, तो आपके पास अब अच्छा मौका है.

SBI CBO Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन तरीके से ही किया जा सकता है. इसके लिए उम्मीदवारों को SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट पर जाकर CBO भर्ती से जुड़ा लिंक खोलना होगा.
  • इसके बाद अपनी जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा.
  • फॉर्म भरते समय नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही-सही डालना बहुत जरूरी है, ताकि आगे कोई परेशानी न हो.

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के जरिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कुल 2050 पदों पर सर्किल बेस्ड ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी. ये पद अलग-अलग सर्किल में भरे जाएंगे. इसका मतलब है कि उम्मीदवार को उसी सर्किल में पोस्टिंग मिल सकती है, जिसके लिए उसने आवेदन किया होगा. इससे कर्मचारियों को अपने क्षेत्र में काम करने का मौका मिलता है.

कितनी मिलेगी सैलरी?

SBI CBO पद पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी दी जाएगी. शुरुआत में सैलरी करीब 48,480 रुपये होगी. अनुभव और प्रमोशन के साथ यह बढ़कर 85,920 रुपये तक पहुंच सकती है. इसके अलावा बैंक की तरफ से मेडिकल, पीएफ और दूसरी सुविधाएं भी मिलती हैं, जिससे यह नौकरी और भी फायदेमंद बन जाती है.

यह भी पढ़ें: UP Police सब इंस्पेक्टर परीक्षा की डेट जारी, देखें एग्जाम पैटर्न और सिलेबस

Previous article केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अपडेट, 8वें वेतन आयोग पर सरकार ने तोड़ी चुप्पी, जानें कब तक करना होगा इंतजार
Next article तीन परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel