[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings Sarkari Naukri: 1 लाख 20 हजार रुपए कमाने का सुनहरा मौका, तुरंत कर लें आवेदन

Sarkari Naukri: 1 लाख 20 हजार रुपए कमाने का सुनहरा मौका, तुरंत कर लें आवेदन

0
Sarkari Naukri: 1 लाख 20 हजार रुपए कमाने का सुनहरा मौका, तुरंत कर लें आवेदन
Sarkari Naukri

Sarkari Naukri: बीपीसीएल यानी भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड में जूनियर एग्जीक्यूटिव और सेक्रेटरी के पदों पर बहाली निकाली गई है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही खत्म होने वाली है. इस वैकेंसी के बारे में सबसे खास बात ये है कि इसके तहत जो उम्मीदवार सिलेक्ट होते हैं उन्हें प्रति माह एक लाख रुपए से भी ज्यादा का वेतन और साथ ही कई तरह के अलाउंस भी मिलेंगे, ऐसे में अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो यहां देखें इससे जुड़ी सारी डिटेल्स.

Bharat Petroleum की भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

भारत पेट्रोलियम की इस वैकेंसी के लिए पदों के अनुसार योग्यता तय की गई है. जैसे कि अगर आप जूनियर एग्जीक्यूटिव की पद पर आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और साथ ही उसमें आपका स्कोर कम से कम 60 प्रतिशत होना चाहिए, हालांकि अगर आप एसटी,एससी या पीडब्ल्यूडी श्रेणी के अंतर्गत आते हैं तो आप 55 प्रतिशत अंकों के साथ भी आवेदन कर सकते हैं. अगर आप सेक्रेटरी के पद के लिए आवेदन करते हैं तो आपके पास किसी भी विषय में 70 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों ने 10वीं और 12वीं में भी कम से कम 70 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हो, ये अनिवार्य है.

Bharat Petroleum की भर्ती के लिए क्या है आयु सीमा ?

भारत पेट्रोलियम की इस भर्ती के लिए अधिकतम 29 वर्ष की आयु तक के लोग अप्लाई कर सकते हैं. उम्र की गिनती 1 जनवरी 2025 के आधार पर होगी. हालांकि आरक्षित वर्ग के लोगों को आयु सीमा में विशेष छूट मिलेगी.

Bharat Petroleum की भर्ती में कितना मिलेगा वेतन?

इस भर्ती के तहत जिन उम्मीदवारों का चयन होता है उन्हें प्रति माह 30 हजार रुपए से लेकर 1 लाख 20 हजार रुपए प्रति माह तक का वेतन मिलेगा, इसके अलावा उन्हें कई प्रकार की सरकारी सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

Bharat Petroleum में कैसे होगा सिलेक्शन?

भारत पेट्रोलियम की इस भर्ती के लिए विभिन्न चरणों के तहत सिलेक्शन होगा:
स्क्रीनिंग
लिखित परीक्षा
ग्रुप डिस्कशन
पर्सनल इंटरव्यू
मेडिकल एग्जामिनेशन

कितना है आवेदन शुल्क ?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी एनसीएल, और ईडबल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1180 रुपए देने हैं और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है. इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए आप भारत पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

सरकारी नौकरी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.

Also Read: Pariksha Pe Charcha: “सबके पास सिर्फ 24 घंटे”, PM Modi ने छात्रों को टाइम मैनेजमेंट पर दिए टिप्स

Also Read: Pravesh Verma Education: कितने पढ़े लिखे हैं अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा ?

Previous article शिविर में 200 से अधिक लोगों ने करायी नेत्र जांच
Next article नाबालिग लड़की को न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य : शंकर सिंह
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel