[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings BTech के बाद पाएं ये 5 सरकारी नौकरियां, सैलरी भी होगी दमदार

BTech के बाद पाएं ये 5 सरकारी नौकरियां, सैलरी भी होगी दमदार

0
BTech के बाद पाएं ये 5 सरकारी नौकरियां, सैलरी भी होगी दमदार
सांकेतिक फोटो (Canva)

Sarkari Naukri after BTech: 12वीं के बाद छात्र बीटेक इसलिए पसंद करते हैं ताकि उन्हें कॉलेज के कैंपस प्लेसमेंट में अच्छा पैकेज मिले. हालांकि, बहुत से छात्र कैंपस प्लेसमेंट से दूर रह जाते हैं और जॉब के लिए भटकते हैं. ऐसे में यहां 5 सरकारी नौकरी के बारे में जानेंगे जो बीटेक (Sarkari Naukri after BTech) के बाद हासिल की जा सकती है.

साइबर सिक्योरिटी की वैकेंसी

जैसे-जैसे डिजिटल का विस्तार हो रहा है वैसे-वैसे साइबर क्राइम भी बढ़ती जा रही है. इस हालात में छोटी-बड़ी सभी कंपनियां साइबर सिक्योरिटी को लेकर कई पोस्ट पर हायरिंग करती हैं. अब सरकारी संस्थानों और विभागों में भी साइबर सिक्योरिटी के पोस्ट पर भर्तियां होती हैं.

साइबर सिक्योरिटी का काम मूलरूप से कंपनी की डेटा को सिक्योर करना होता है. सरकारी विभागों में सिक्योरिटी इंजीनियर, सिक्योरिटी टेस्टिंग इंजीनियर और फॉरेसिस्ट जैसे पदों पर भर्तियां की जाती हैं. इंटेलिजेंस ब्यूरो, DRDO, नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) और C-DAC जैसे सरकारी संस्थान आए दिन वैकेंसी निकालती रहती हैं.

Sarkari Naukri after BTech: बिजली विभाग में इंजीनियर की भर्ती

स्टेट लेवल पर बिजली विभागों में इंजीनियर की भर्तियां होती हैं. जैस बिहार में स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) की तरफ से जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर पदों पर भर्तियां की जाती हैं. इसी तरह झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) भी जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर जैसे पदों पर भर्तियां करता है.

रेलवे में BTech वालों को मौका

भारतीय रेलवे दुनिया में सबसे ज्यादा नौकरी देने वाले सरकारी विभागों में से एक है. रेलवे में अक्सर बड़ी संख्या में भर्तियां निकलती हैं. ग्रुप बी और सी जैसे पदों पर बीटेक होल्डर के लिए नौकरी पाने का मौका होता है.

भारतीय रेलवे के अधीन आने वाली सरकारी कंपनियों इंजीनियर की भर्तियां निकलती हैं. इनमें रेल लैंड डेवलपमेंट ऑथोरिटी (RLDA), रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) और सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) जैसे नाम शामिल हैं. इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) या रेलवे भर्ती सेल (RRC) द्वारा पूरी कराई जाती है.

ISRO और DRDO में नौकरी पाने का मौका

मॉडर्न साइंस और रिसर्च के क्षेत्र में काम करने वाले सरकारी संस्थानों में भी इंजीनियर के पद पर भर्तियां होती हैं. इनमें इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) मुख्य रूप से शामिल हैं. इन संस्थानों में BTech कंप्यूटर इंजीनियर से लेकर मैकेनिकल इंजीनियर तक को नौकरी पाने का मौका मिलता है.

SSC JE भर्ती परीक्षा

केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले मंत्रालयों और सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्तियां एसएससी द्वारा पूरी कराई जाती हैं. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी SSC की तरफ से जूनियर इंजीनियर की भर्ती हर साल निकलती है. इस परीक्षा के माध्यम से हजारों पदों पर भर्तियां होंती हैं.

ऊपर बताए सरकारी संस्थानों, विभागों और पदों के अलावा भी कई मौके होते हैं जिनपर बीटेक वालों के पास नौकरी पाने का चांस होता है. कुछ सरकारी कंपनियां जैसे BHEL, CWC, MTNL, BSNL, NALCO भी इंजीनियर के पद पर भर्तियां निकालती रहती हैं.

रिपोर्ट- आशीष रंजन

यह भी पढ़ें: UP में एक्साइज कांस्टेबल के 722 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए है सुनहरा मौका

Previous article कटिहार में एलपीजी गैस की नहीं है कोई किल्लत : डीएसओ
Next article दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल की पूर्णिया में इलाज के दौरान मौत
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel