[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings राजस्थान में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की बंपर वैकेंसी, इस दिन से करें अप्लाई

राजस्थान में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की बंपर वैकेंसी, इस दिन से करें अप्लाई

0
राजस्थान में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की बंपर वैकेंसी, इस दिन से करें अप्लाई
सांकेतिक फोटो (Canva)

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है. राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड यानी RSSB ने कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य में कुल 3951 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ऐसे में कंप्यूटर और टीचिंग फील्ड में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह शानदार अवसर माना जा रहा है.

RSSB की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार 25 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 23 जून 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते फॉर्म भर लें.

ऐसे करें RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 के लिए आवेदन

सबसे पहले RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर Computer Instructor Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR प्रक्रिया पूरी करें.
लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
जरूरी डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.
भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें.

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 Notification Check Here

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती (RSSB Computer Instructor Recruitment 2026) के लिए आवेदन करने वाले जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये फीस जमा करनी होगी. वहीं ओबीसी एनसीएल, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 400 रुपये रखा गया है. बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि यह वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस होगी.

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी मिलेगी. RSSB की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां दी गई हैं. इसमें पात्रता, विषयवार डिटेल्स, जरूरी डॉक्यूमेंट, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया जैसी जानकारी शामिल है.

यह भी पढ़ें: UP में 2000 से ज्यादा पदों पर निकली सरकारी नौकरी, जानें कैसे करें अप्लाई

Previous article घर में घुसकर आठ माह की मासूम बच्ची की चोरी की कोशिश, आरोपित धराया
Next article लावारिस चार पहिया वाहन मिलने से क्षेत्र में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel