[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings रेलवे में टेक्नीशियन भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, 6565 पदों पर होगी भर्तियां

रेलवे में टेक्नीशियन भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, 6565 पदों पर होगी भर्तियां

0
रेलवे में टेक्नीशियन भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, 6565 पदों पर होगी भर्तियां
भारतीय रेलवे और टेक्नीशियन की सांकेतिक फोटो (Image: Canva)

RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6565 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होगा, जिसके बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in के जरिए आवेदन कर पाएंगे. भर्ती प्रक्रिया में आवेदन, परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन जैसे चरण शामिल होंगे.

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. इसी तारीख तक एप्लीकेशन फीस भी जमा करना होगा. परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी. परीक्षा से करीब 10 दिन पहले एग्जाम सिटी की जानकारी मिलेगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे.

RRB Technician Recruitment 2026: ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं.
  • RRB Technician Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार एप्लीकेशन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

RRB Technician Short Notification यहां देखें

Image 1697
रेलवे में टेक्नीशियन भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, 6565 पदों पर होगी भर्तियां 3

एप्लीकेशन फीस की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये देने होंगे. एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये रखा गया है. परीक्षा में शामिल होने के बाद सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 400 रुपये तथा एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को पूरा 250 रुपये वापस कर दिया जाएगा.

RRB Technician Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती में दो तरह के पद शामिल हैं. Technician Grade 1 Signal के 323 पद और Technician Grade 3 ओपन लाइन के 6242 पद. Technician Grade 1 Signal के लिए उम्मीदवार के पास फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी या इंस्ट्रूमेंटेशन में BSc, BE, BTech या संबंधित इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए.

वहीं Technician Grade 3 Open Line के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए. योग्यता की पूरी डिटेल्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन में जारी की जाएगी.

RRB Technician Age Limit: कितनी होगी आयु सीमा?

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 18 साल तय की गई है. Technician Grade 3 के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष और Technician Grade 1 Signal के लिए 33 वर्ष रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों (SC, ST और दिव्यांग कैटेगरी) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

ये भी पढ़ें: बिहार की यंगेस्ट सीनियर डिप्टी कलेक्टर, TATA कंपनी में लाखों की जॉब ठुकराकर बनीं BPSC टॉपर

Previous article एसआईआर में सख्ती, इन 5 कैटेगरी के लोगों का कटेगा ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम
Next article जुलाई में कब हैं योगिनी और देवशयनी एकादशी? जानें व्रत की तिथि, पारण समय और पूजा विधि
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel