[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings RRB NTPC भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 5810 पदों पर इस दिन तक करें अप्लाई

RRB NTPC भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 5810 पदों पर इस दिन तक करें अप्लाई

0
RRB NTPC भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 5810 पदों पर इस दिन तक करें अप्लाई
RRB NTPC Recruitment 2025 (सांकेतिक तस्वीर)

RRB NTPC Recruitment 2025: अगर आप रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए खास है. RRB NTPC Recruitment 2025 को लेकर रेलवे ने बड़ा अपडेट जारी किया है. पहले जहां आवेदन की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2025 थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 27 नवंबर 2025 कर दिया गया है. यानी अब आपके पास पूरे 7 दिन का extra टाइम है, जिससे आप बिना घबराहट फॉर्म भर सकते हैं.

इस बार रेलवे ने NTPC ग्रेजुएट लेवल के लिए कुल 5810 पदों पर भर्ती निकाली है. इसमें से अकेले 161 पद टिकट सुपरवाइजर के हैं, जिन पर पे लेवल 6 में सैलरी मिलेगी. इस पोस्ट की बेसिक सैलरी 35,400 रुपये से शुरू होती है. रेलवे की नौकरी में भत्ते भी अच्छे मिलते हैं, इसलिए कुल सैलरी इससे कहीं ज्यादा बन जाती है.

RRB NTPC Recruitment 2025: आवेदन करने के आसान स्टेप्स

रेलवे का फॉर्म भरना बिल्कुल मुश्किल नहीं है. बस नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें और आपका फॉर्म आसानी से सबमिट हो जाएगा-

  • सबसे पहले RRB Zone Wise ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • वहां NTPC Recruitment 2025 का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा. अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यान से भरें.
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अच्छे क्वालिटी में अपलोड करें.
  • अब फॉर्म का प्रीव्यू देख लें ताकि कोई गलती न रह जाए.
  • अंत में तय फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  • सबमिट करने के बाद एक प्रिंट निकाल लें, ताकि आगे जरूरत पड़ने पर काम आ सके.

RRB NTPC Graduate Level Exam 2025 Date Extended Notice

RRB NTPC Eligibility: योग्यता और आयु सीमा

RRB NTPC की इस भर्ती में ज्यादातर पदों पर अप्लाई करने के लिए आपका ग्रेजुएट होना जरूरी है. किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री वाले कैंडिडेट्स आसानी से आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा और 33 साल से कम होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें: यूपी में होमगार्ड की बंपर भर्ती, महिलाओं को 20% आरक्षण, 10वीं पास कर सकते हैं Apply 

Previous article Bihar Cabinet 2025: नीतीश की कैबिनेट में रामकृपाल यादव भी बने मंत्री,कभी थे लालू के सबसे भरोसेमंद सिपाही
Next article Lava Agni 4 Launched: Action Key और VayuAI के साथ आया लावा का धांसू फोन, चेक करें फीचर्स और कीमत
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel