[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings रेलवे एनटीपीसी भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, 8500 पदों पर वैकेंसी

रेलवे एनटीपीसी भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, 8500 पदों पर वैकेंसी

0
रेलवे एनटीपीसी भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, 8500 पदों पर वैकेंसी
RRB NTPC Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)

RRB NTPC Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से NTPC यानी Non-Technical Popular Category के तहत बड़ी भर्ती निकाली गई है. इस बार ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट दोनों लेवल पर 8500 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी. अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये मौका बिल्कुल न गंवाएं.

RRB NTPC Recruitment 2025: कितने पदों पर भर्ती होगी?

RRB ने ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट लेवल के लिए अलग-अलग वैकेंसी निकाली है. ग्रेजुएट लेवल भर्ती में 5800 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इनमें स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट और सीनियर क्लर्क जैसे पद शामिल हैं. ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से 20 नवंबर 2025 तक रहेगी.

अंडरग्रेजुएट लेवल भर्ती में 3050 पद शामिल हैं. इन पदों में जूनियर क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क, ट्रेन्स क्लर्क और कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के पद हैं. इन पदों के लिए आवेदन की तारीख 28 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 है. इसमें आवेदन करने का तरीका नीचे देख सकते हैं.

RRB NTPC Recruitment 2025 ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “RRB NTPC 2025 Recruitment” लिंक पर क्लिक करें.
  • New Registration पर जाकर अपनी जानकारी भरें.
  • आवेदन फॉर्म में सभी विवरण सही-सही डालें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करें.
  • अंत में फॉर्म का प्रिंट आउट डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रखें.

योग्यता और आयु सीमा

ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक है. अंडरग्रेजुएट लेवल पदों के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं पास होना चाहिए. उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की अतिरिक्त आयु सीमा की छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: MPPGCL Recruitment 2025: बिजली विभाग में इंजीनियर की भर्ती, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा

Previous article आग बुझाने में कौन सी गैस काम आती है, समझें फायर पर कंट्रोल का साइंस
Next article Budhwar Ke Din Kya Nahi Karna Chahiye: जानिए बुधवार को किन कामों से करें परहेज, वरना हो सकता है नुकसान
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel