[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings छूट न जाए रेलवे की ये भर्ती, 2500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, सैलरी होगी 35400 रुपये

छूट न जाए रेलवे की ये भर्ती, 2500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, सैलरी होगी 35400 रुपये

0
छूट न जाए रेलवे की ये भर्ती, 2500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, सैलरी होगी 35400 रुपये
RRB JE Recruitment 2025 (सांकेतिक तस्वीपर AI Generated)

RRB JE Recruitment 2025 Railway Job: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट आ गई है. RRB की ओर से जूनियर इंजीनियर (RRB JE Recruitment 2025) के 2569 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है और अब आवेदन की आखिरी तारीख करीब है. अगर आप अब तक अप्लाई नहीं कर पाए हैं तो जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर लें, क्योंकि 10 दिसंबर के बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी.

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से जूनियर इंजीनियर की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को पहले 3 दिसंबर 2025 तक का समय मिला था. इसमें आवेदन करने के लिए अब 10 दिसंबर तक का समय है.

RRB JE Recruitment 2025 Application: रेलवे जेई भर्ती में ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrcb.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर RRB JE Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा. अपनी बेसिक डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • अब लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट कर लें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.

RRB JE Junior Engineer Recruitment 2025 Notification यहां चेक करें.

Railway JE Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

RRB JE के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BTech या BE की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा भी मान्य है. अगर आप फाइनल ईयर में हैं और आपका रिजल्ट आ चुका है, तभी आप आवेदन कर सकते हैं.

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा और 33 साल से कम होनी चाहिए. आरक्षण के अनुसार उम्र में छूट भी मिलेगी. इसलिए आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में पूरी डिटेल जरूर चेक करें.

Railway JE Salary: रेलवे में जेई की कितनी होगी सैलरी?

जूनियर इंजीनियर पद पर चयन होने के बाद कैंडिडेट्स को पे लेवल 6 के हिसाब से सैलरी मिलेगी. इसमें बेसिक पे 35,400 रुपये है. इसके अलावा DA, HRA और अन्य अलाउंस मिलाकर इन-हैंड सैलरी काफी अच्छी हो जाती है. रेलवे की नौकरी में सुविधा और स्थिरता भी मिलती है, जो इसे और आकर्षक बनाती है.

ये भी पढ़ें: सरकारी बीमा कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी 85000 से ज्यादा

Previous article भगवान राम का छत्तीसगढ़ से क्या था कनेक्शन? वनवास के दौरान अधिकतर समय गुजारा था यहां
Next article अब ट्रेन में लोअर बर्थ मिलना आसान! रेलवे का नया अपडेट सीनियर सिटीजंस को देगा सीधा नीचे वाली सीट का फायदा
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel