[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings राजस्थान में निकली लॉ Graduates के लिए शानदार भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

राजस्थान में निकली लॉ Graduates के लिए शानदार भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

0
राजस्थान में निकली लॉ Graduates के लिए शानदार भर्ती, इस दिन से करें आवेदन
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

RPSC APO Recruitment 2026: अगर आपने लॉ की पढ़ाई की है और राजस्थान सरकार के साथ जुड़कर अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोसिक्यूशन ऑफिसर (APO) यानी सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों परनोटिफिकेशन जारी किया है. APO के कुल 371 पदों पर भर्तियां की जाएगी. 

RPSC APO भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी. इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 8 जून 2026 से शुरू होगी. फॉर्म भरने की लास्ट डेट 7 जुलाई 2026 तय की गई है. कैंडिडेट्स RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे. 

RPSC APO वैकेंसी 2026 – कैटेगरी के अनुसार सीटें 

क्षेत्र (Area)जनरल (UR)एससी (SC)एसटी (ST)ओबीसी (OBC)एमबीसी (MBC)ईडब्ल्यूएस (EWS)कुल सीटें
नॉन-एसए (Non SA)1102921530425355
एसए (SA)03001300000016
कुल पद (Total)1132934530425371

RPSC APO Recruitment 2026 Notification Check Here

कौन कर सकता है आवेदन? 

इस पद के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री (प्रोफेशनल या इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स) होनी चाहिए. इसके साथ ही आपको देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी का अच्छी नॉलेज  होनी चाहिए.  आपकी उम्र 21 साल और ज्यादा से ज्यादा उम्र 40 साल होनी चाहिए. राजस्थान के आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/MBC/EWS) के पुरुषों और सामान्य वर्ग की महिलाओं को उम्र में 5 साल की छूट दी गई है. वहीं, आरक्षित वर्ग की महिलाओं को 10 साल की छूट मिलेगी.

RPSC APO Recruitment 2026: सिलेक्शन प्रोसेस 

प्रीलिम्स परीक्षा: यह एक ऑब्जेक्टिव (मल्टीपल चॉइस) परीक्षा होगी. इसमें 70% सवाल लॉ (कानून) से जुड़े होंगे और 30% सवाल हिंदी और अंग्रेजी भाषा से पूछे जाएंगे. 

मेन्स परीक्षा: मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे. पहला पेपर लॉ का होगा जो 300 नंबर का होगा और इसके लिए 3 घंटे मिलेंगे. दूसरा पेपर भाषा (सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी) का होगा जो 100 नंबर का होगा और इसके लिए 2 घंटे मिलेंगे.

मेन्स परीक्षा में पास होने के लिए हर पेपर में कम से कम 40% नंबर लाना जरूरी है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए इसमें 5% की छूट दी गई है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान RAS के लिए नोटिफिकेशन जारी, 600 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel