[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings रेलवे पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड 

रेलवे पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड 

0
रेलवे पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड 
RPF कांस्टेबल भर्ती (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

RPF Constable PET PST Admit Card: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने RPF कांस्टेबल फिजिकल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी कि 23 अक्टूबर 2025 को जारी किया है. ये  एडमिट कार्ड उन कैंडिडेट्स के लिए जो शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापन परीक्षा (PST) में शामिल होंगे. 

RPF Constable PET PST Exam Date: कब होगी परीक्षा? 

RPF कांस्टेबल भर्ती के लिए PET और PST के लिए परीक्षाएं 13 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएंगी. परीक्षा देश भर के कई केंद्रों पर होगी. इस परीक्षा में एंट्री बिना एडमिट कार्ड के नहीं मिलेगी. ध्यान रहे कि इस वैकेंसी के तहत PET और  PST परीक्षा काफी महत्वपूर्ण है. 

RPF Constable Vacancy: 4208 पदों पर होगी भर्ती 

रेलवे की ओर से RPF में कुल 4,208 कांस्टेबल के पोस्ट पर भर्ती निकाली गई है. इस वैकेंसी के लिए CBT चरण में करीब 42,143 कैंडिडेट्स चुने गए हैं. अब ये सभी कैंडिडेट्स PET और PST में शामिल होंगे. ऐसे में कंप्टीशन काफी टफ होने वाला है. 4,208 पोस्ट के लिए कुल 42,143 कैंडिडेट्स के बीच कंप्टीशन होगा.


RPF Constable PET PST Admit Card How To Download: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड? 

  • सबसे पहले RPF की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • RPF Constable Admit Card 2025 के लिंक पर क्लिक करें. 
  • यहां अपना registration number और password/date of birth डालें. 
  • अब सबमिट बटन दबाएं. 
  • इतना करते ही एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा. 
  • इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें. 

Railway Police Vacancy FAQs: रेलवे पुलिस वैकेंसी से जुड़े सवाल-जवाब

आरपीएफ का फुलफॉर्म है? 

RPF का फुलफॉर्म है रेलवे पुलिस फोर्स. 

RPF की सैलरी कितनी होती है?

आरपीएफ (Railway Protection Force) कांस्टेबल की शुरुआती सैलरी लगभग 26,000 से 32,000 रुपये प्रति महीने होती है. जबकि सब-इंस्पेक्टर (SI) की सैलरी 35,000 से 60,000 रुपये प्रति महीने तक होती है.

क्या RPF में HRA मिलता है?

हां

RPF में भर्ती के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?

RPF में भर्ती के लिए न्यूनतम आयु कम से कम 18 और अधिकतम 28 होनी चाहिए.

RPF का सेलेक्शन प्रोसेस क्या है?

RPF में सेलेक्शन के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करना होगा.

यह भी पढ़ें- Railway Apprentice 2025 : पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर में 1104 पदों पर अप्रेंटिस का सुनहरा अवसर

Previous article डेढ़ साल से चल रहा वॉशरूम का मरम्मत कार्य, अधिवक्ता परेशान
Next article Nahay Khay Lauki Bhaat Recipe:नहाय-खाय पर ऐसे बनाएं लौकी-भात की छठी मईया हो जाएं प्रसन्न
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel