[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings RITES Vacancy: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सेवा में निकली अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें Apply

RITES Vacancy: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सेवा में निकली अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें Apply

0
RITES Vacancy: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सेवा में निकली अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें Apply
RITES वैकेंसी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- iStock)

RITES Vacancy: अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है. रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड (RITES) की ओर से अप्रेंटिस के 252 पदों पर भर्ती (Vacancy) निकाली गई है. ये भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, जिन्होंने हाल ही में इंजीनियरिंग, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. अगर आप भी इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि इसके लिए शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और जरूरी निर्देश क्या है.

RITES Vacancy Last Date: क्या है लास्ट डेट? 

RITES की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर 2025 से शुरू होगी. वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 5 दिसंबर 2025 है. लास्ट डेट के पहले सभी अभ्यर्थियों को अप्लाई करना होगा. 

RITES Vacancy Eligibility: क्या है शैक्षणिक योग्यता? 

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस- ऐसे उम्मीदवार जिनके पास संबंधित इंजीनियरिंग विषय में बीटेक/बीई की डिग्री है या जिन्होंने सामान्य ग्रेजुएशन (बीए, बीएससी, बीकॉम) की पढ़ाई पूरी की है. 
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस- ऐसे उम्मीदवार जिनके पास इंजीनियरिंग के किसी भी विषय में डिप्लोमा है. 
  • ट्रेड अप्रेंटिस/टेक्नीशियन अप्रेंटिस- ऐसे कैंडिडेट्स जिनके पास ITI की योग्यता है. 

RITES Vacancy Selection Process: कैसे होगा सेलेक्शन? 

RITES की इस अप्रेंटिसशिप की भर्ती (RITES Recruitment) के लिए कैंडिडेट्स को किसी प्रकार की परीक्षा देने की जरूरत नहीं  है. सेलेक्शन शैक्षणिक योग्यता और मेरिट के आधार पर किया जाएगा. हालांकि, सेलेक्शन से पहले सभी कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा. इसमें रिजेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स का सेलेक्शन नहीं होगा. 

RITES Vacancy Steps To Apply: कैसे करें अप्लाई? 

ऐसे कैंडिडेट्स जो इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अप्लाई कर सकते हैं- 

  • सबसे पहले RITES की ऑफिशियल वेबसाइट rites.com पर जाएं. 
  • यहां होमपेज पर रिक्रूटमेंट के लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें. 
  • अब अपना फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. 
  • अंत में कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें. 

यह भी पढ़ें- डिप्टी मैनेजर एवं जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 122 पदों पर आवेदन का मौका

Previous article Wedding Card Vastu Tips: शादी के कार्ड बनवाते समय भूलकर भी न करें ये वास्तु गलतियां
Next article 14 QCO हटते ही Textile Industry ने ली गहरी राहत की सांस
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel