[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings रेलवे में आई बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 44000 से ज्यादा

रेलवे में आई बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 44000 से ज्यादा

0
रेलवे में आई बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 44000 से ज्यादा
रेलवे स्टाफ की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

RRB Recruitment 2026: अगर आप LLB कर चुके हैं या लॉ से जुड़ी पढ़ाई कर रहे हैं, तो रेलवे की यह भर्ती आपके लिए शानदार मौका बन सकती है. रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB ने Ministerial and Isolated Category Recruitment 2026 के तहत बंपर वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के जरिए लॉ स्टूडेंट्स समेत कई अलग अलग प्रोफाइल के लिए भर्तियां की जाएंगी. खास बात यह है कि इसमें सैलरी 44000 रुपये से ज्यादा होगी, जो इसे और भी आकर्षक बनाती है.

इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 312 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2025 को शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 29 जनवरी 2026 तक का समय मिलेगा. इसके लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2026 है.

RRB Recruitment 2026 में ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद RRB Ministerial and Isolated Category Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब New Registration पर जाकर अपनी बेसिक डिटेल्स भरें.
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • एप्लीकेशन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.

RRB Ministerial and Isolated Category Recruitment 2026 Notification

सैलरी डिटेल्स

रेलवे की इस भर्ती में चुने गए उम्मीदवारों को शुरुआती सैलरी 44000 रुपये से ज्यादा मिलेगी. इसके साथ ही सरकारी नौकरी के सभी फायदे जैसे DA, HRA, मेडिकल सुविधा और जॉब सिक्योरिटी भी मिलेगी. लॉ स्टूडेंट्स के लिए यह एक स्टेबल करियर ऑप्शन माना जा रहा है, जहां वर्क लाइफ बैलेंस भी अच्छा रहता है.

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती में कई ऐसे पद शामिल हैं, जो लॉ बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए खास हैं. Chief Law Assistant के पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री और कम से कम 3 साल की प्रैक्टिस जरूरी है. इनके अलावा Junior Translator, Publicity Inspector, Public Prosecutor और Scientific Assistant जैसे पद भी शामिल हैं, जिनके लिए अलग अलग योग्यता तय की गई है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में Sarkari Naukri का बड़ा मौका, 10वीं पास से लेकर इंजीनियर तक, करें अप्लाई

Previous article प्रभात खबर की मुहिम का असर, मिल गया साहिबगंज का बिछड़ा हुआ लाडला बजरंगी, 20 दिनों बाद घर में लौटी रोशनी
Next article 12,999 रुपये में 7000mAh बैटरी वाला फोन, Moto G57 Power बना बेस्ट ऑप्शन
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel