[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings पंजाब नेशनल बैंक में 85000 सैलरी वाली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

पंजाब नेशनल बैंक में 85000 सैलरी वाली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

0
पंजाब नेशनल बैंक में 85000 सैलरी वाली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई
PNB LBO Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)

PNB LBO Recruitment 2025: बैंक की नौकरी का सपना देख रहे हैं तो पंजाब नेशनल बैंक आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है. PNB में लोकल बैंक ऑफिसर यानी LBO के 750 पदों पर भर्ती (PNB LBO Recruitment 2025) निकली है और इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 23 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए सिर्फ स्नातक यानी ग्रेजुएशन होना जरूरी है. मतलब यह मौका हर उस युवा के लिए है जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहता है.

पंजाब नेशनल बैंक ने 03 नवंबर 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवारों के पास 23 नवंबर 2025 तक का समय है. इसके बाद ऑनलाइन पोर्टल बंद हो जाएगा. इसलिए जो भी इस नौकरी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं. वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें. क्योंकि लास्ट डेट पर सर्वर स्लो या अन्य दिक्कतें आने की संभावना रहती है.

PNB LBO Recruitment 2025: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाना होगा.
  • होमपेज में एक टैब मिलेगा जहां भर्ती या Career का विकल्प रहेगा. उसी पर क्लिक करें.
  • वहां आपको ‘Local Bank Officer (LBO) Recruitment 2025’ का नोटिफिकेशन दिखाई देगा.
  • अपना फोटो, सिग्नेचर और मांगे गए अन्य डॉक्यूमेंट साफ-सुथरी क्वालिटी में अपलोड करें.
  • ऑनलाइन पेमेंट मोड से शुल्क जमा करें.
  • फिर Submit पर क्लिक करके फॉर्म फाइनल करें.

PNB LBO Recruitment 2025 Notification Check Here

PNB LBO Eligibility and Age: कौन कर सकता है अप्लाई?

यह भर्ती उनके लिए है जिन्होंने ग्रेजुएशन कर रखा है. बस इतना ही चाहिए. कोई बड़ी डिग्री. कोई लंबी-चौड़ी क्वालिफिकेशन नहीं. बस स्नातक हो और मान्यता प्राप्त संस्थान से हो. उम्र की बात करें तो 20 से 30 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. SC-ST को 5 साल की छूट. OBC को 3 साल की छूट. और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी. यानी उम्र को लेकर भी PNB ने राहत दी है.

सैलरी डिटेल्स

इस पद पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये प्रति माह तक की सैलरी मिलेगी. यह सैलरी बैंकिंग सेक्टर में काफी अच्छी मानी जाती है. साथ में अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं जो कुल इनकम को और बढ़ा देती हैं.

यह भी पढ़ें: महारत्न सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 60000, यहां तुरंत करें अप्लाई

Previous article “ये लोग बाबाओं के पास पाप धुलने जाते हैं”, बागेश्वर बाबा की पदयात्रा में शामिल होने पर ट्रोल हुईं शिल्पा शेट्टी
Next article Vinayak Chaturdashi 2025: इस दिन है विनायक चतुर्दशी, जानिए क्यों है गणेश जी की कृपा पाने का सबसे शुभ दिन
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel