[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings BTech वालों के लिए बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा, तुरंत करें अप्लाई

BTech वालों के लिए बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा, तुरंत करें अप्लाई

0
BTech वालों के लिए बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा, तुरंत करें अप्लाई
NHPC Recruitment 2025 (साकेतिक फोटो)

NHPC Recruitment 2025: बीटेक के बाद सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है. नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC) की तरफ से जूनियर इंजीनियर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सरकारी कंपनी में कुल 248 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट nhpcindia.com पर जाना होगा.

नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC) की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 1 अक्टूबर 2025 तक का समय मिलेगा. इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

NHPC Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nhpcindia.com पर जाएं.
  • होमपेज पर “Career” या “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • NHPC जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों की भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और आवश्यक विवरण पढ़ें.
  • वेबसाइट पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें.
  • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की जानकारी भरें.
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे प्रमाण पत्र, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
  • फाइनल सबमिट के बाद आवेदन का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें.

NHPC JE Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

वैकेंसी डिटेल्स

पद का नामपदों की संख्या
Junior Engineer (Civil)109
Assistant Rajbhasha Officer11
Junior Engineer (Electrical)46
Junior Engineer (Mechanical)49
Junior Engineer (E&C)17
Supervisor (IT)1
Sr. Accountant10
Hindi Translator5
कुल248

कितनी मिलेगी सैलरी?

इन पदों पर नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को सरकारी स्तर की अच्छी सैलरी दी जाएगी. सैलरी पद के अनुसार भिन्न-भिन्न होगी और साथ ही अन्य भत्ते भी मिलेंगे. उम्मीदवारों के लिए यह एक आकर्षक मौका है. पदों के अनुसार सैलरी की डिटेल्स नीचे टेबल में देख सकते हैं.

पद का नामसैलरी रुपये में
सहायक राजभाषा अधिकारी40,000 – 1,40,000
जूनियर इंजीनियर (सिविल)29,600 – 1,19,500
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)29,600 – 1,19,500
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)29,600 – 1,19,500
जूनियर इंजीनियर (E&C)29,600 – 1,19,500
सुपरवाइजर (IT)29,600 – 1,19,500
वरिष्ठ अकाउंटेंट29,600 – 1,19,500
हिंदी अनुवादक27,000 – 1,05,000

यह भी पढ़ें: 1 लाख से अधिक Salary के लिए यहां निकली शानदार भर्ती, बचे हैं आखिरी के कुछ दिन 

Previous article स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ किया शस्त्र-पूजन व पथ संचलन
Next article Motihari: हैकाथॉन की तैयारी में जुटा एलएनडी कॉलेज के बीसीए विभाग
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel