[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का मौका, जानें सैलरी और योग्यता

कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का मौका, जानें सैलरी और योग्यता

0
कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का मौका, जानें सैलरी और योग्यता
सांकेतिक फोटो (Freepik)

NFL Recruitment 2026: कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL), जो कि भारत सरकार की एक फेमस नवरत्न कंपनी है, उसने फील्ड रिप्रेजेंटेटिव NDSC सेंटर इन-चार्ज के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.अगर आप भी एग्रीकल्चर बैकग्राउंड से हैं और एक सेफ सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बिल्कुल सही है.

कुल पद और महत्वपूर्ण तारीखें

नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने इस साल फील्ड रिप्रेजेंटेटिव (NDSC सेंटर इन-चार्ज) के लिए कुल 40 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 मई 2026 से शुरू हो चुकी है.

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 13 मई 2026
  • आवेदन करने की आखिरी तारीख: 12 जून 2026
  • फॉर्म में सुधार: 14 जून से 15 जून 2026

NFL Recruitment 2026: योग्यता और आयु सीमा 

  • कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट या कॉलेज से एग्रीकल्चर में कम से कम 2 साल का फुल-टाइम डिप्लोमा या पॉलिटेक्निक कोर्स होना अनिवार्य है.
  • जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए इस डिप्लोमा में न्यूनतम 50% मार्क्स  होना जरूरी है.
  • वहीं एससी, एसटी और पीडब्लूबीडी (दिव्यांग) कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम अंकों में छूट दी गई है, उनके लिए 45% मार्क्स होना आवश्यक है.
  • इस भर्ती के लिए हॉर्टिकल्चर (Horticulture) में डिप्लोमा रखने वाले छात्र आवेदन नहीं कर सकते हैं. 
  • फील्ड रिप्रेजेंटेटिव पद के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 27 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

सैलरी डिटेल्स 

सिलेक्ट किए गए कैंडिडेट्स को W-2 ग्रेड के तहत रखा जाएगा. इसमें शुरुआती बेसिक पे 21,500 रुपये से लेकर 52,000 रुपये का पे-स्केल मिलेगा. इसके अलावा कर्मचारियों को बेसिक सैलरी के साथ-साथ महंगाई भत्ता (IDA), HRA और अन्य सरकारी मेडिकल सुविधाएं व भत्ते भी दिए जाएंगे. 

NFL Recruitment 2026 Notification Check Here

आवेदन कैसे करें? 

  • सबसे पहले एनएफएल की ऑफिशियल वेबसाइट nationalfertilizers.com या उनके करियर पोर्टल careers.nfl.co.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘Recruitment of Field Representative-NDSC Center In charge 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • इसके बाद फॉर्म भर सकते हैं. 
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के 660 पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel