[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings NCL में 1607 पदों पर भर्ती जारी, जानें कब से करें आवेदन

NCL में 1607 पदों पर भर्ती जारी, जानें कब से करें आवेदन

0
NCL में 1607 पदों पर भर्ती जारी, जानें कब  से करें आवेदन
सांकेतिक फोटो (AI Generated)

NCL Apprentice Recruitment 2026: अगर आप हाल ही में कॉलेज या आईटीआई (ITI) से पास आउट हुए हैं और कोल इंडिया जैसी बड़ी सरकारी कंपनी में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ा मौका आया है. नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने साल 2026-27 के लिए अप्रेंटिस ट्रेनी भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.इस बार कुल 1607 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं. 

NCL Apprentice Recruitment 2026: जरूरी डेट 

  • भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ: 25 मई 2026
  • ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत: 01 जून 2026
  • फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 15 जून 2026
  • मेरिट लिस्ट आने की संभावित तारीख: 20 जून 2026

NCL Apprentice Recruitment 2026 Notification Check Here

पोस्ट और सैलरी डिटेल्स

इस भर्ती के तहत ग्रेजुएट, डिप्लोमा, आईटीआई ट्रेड और पैरामेडिकल क्षेत्र के युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग की अवधि एक साल की होगी और इस दौरान आपको हर महीने एक निश्चित स्टिपेंड (सैलरी) भी दी जाएगी.

पद का नाम (Post Name)कुल पद (Vacancies)मिलने वाली सैलरी (Stipend per Month)
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (B.E/B.Tech, B.Com, BA, LLB, BCA)241 पद12,300
डिप्लोमा अप्रेंटिस (माइनिंग, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल आदि)305 पद10,900
ट्रेड अप्रेंटिस (ITI) (इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक आदि)906 पद9,600 से 10,560
पैरामेडिकल अप्रेंटिस (नर्सिंग, फार्मेसी, एक्स-रे, ईसीजी, जीएनएम आदि)155 पदग्रेजुएट: 13,700  डिप्लोमा: 12,700

कौन कर सकता है अप्लाई? 

  • उम्मीदवार ने अपनी रेगुलर डिग्री, डिप्लोमा या आईटीआई की पढ़ाई सिर्फ उत्तर प्रदेश (UP) या मध्य प्रदेश (MP) के मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से ही की हो.
  • आपकी पढ़ाई जून 2022 से पहले पूरी नहीं होनी चाहिए. यानी इसके बाद पास होने वाले छात्र ही योग्य हैं.
  • आपकी उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 26 साल होनी चाहिए. हालांकि, एससी/एसटी (SC/ST) को 5 साल और ओबीसी (OBC) को 3 साल की छूट मिलेगी.

ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

  • ग्रेजुएट और डिप्लोमा वाले छात्र NATS पोर्टल पर और आईटीआई व पैरामेडिकल वाले छात्र NAPS पोर्टल पर जाएं.
  • सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और. 
  • एनरोलमेंट आईडी (Enrolment ID) जनरेट करें. 
  • इसके बाद पोर्टल पर लॉगिन करके NCL की पोजीशन को सर्च करें. 
  • अपनी पर्सनल डिटेल्स और केटेगरी की सही जानकारी भरें. 
  • अपना डॉक्यूमेंट अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दें. 
  •  उसका एक प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: ED में ऑफिसर बनने का मौका, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel