[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings बाल विकास अधिकारी के पद पर वैकेंसी, सैलरी होगी 47000 से ज्यादा

बाल विकास अधिकारी के पद पर वैकेंसी, सैलरी होगी 47000 से ज्यादा

0
बाल विकास अधिकारी के पद पर वैकेंसी, सैलरी होगी 47000 से ज्यादा
MPSC Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो AI Generated)

MPSC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन यानी MPSC ने बाल विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए MPSC Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 258 खाली पदों को भरा जाएगा. यह नौकरी न सिर्फ सम्मानजनक है बल्कि इसमें सैलरी और सरकारी सुविधाएं भी काफी अच्छी मिलती हैं.

MPSC Recruitment 2025:कहां होगी पोस्टिंग?

MPSC के तहत Child Development Officer के कुल 258 पद निकाले गए हैं. चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग महाराष्ट्र के अलग अलग जिलों और विभागों में की जाएगी. यह भर्ती राज्य स्तर की है, इसलिए महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है.

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार MPSC की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर MPSC Recruitment 2025 से जुड़ा नोटिफिकेशन खोलें.
  • नोटिफिकेशन पढ़कर अपनी योग्यता और अन्य शर्तें जांच लें.
  • Apply Online लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें.
  • आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

MPSC Recruitment 2025 Notification Check Here

योग्यता और उम्र सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है. उम्र सीमा MPSC के नियमों के अनुसार तय की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी दी जाएगी. उम्र से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए.

बाल विकास अधिकारी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी दी जाएगी. इस पद का पे स्केल 47,600 रुपये से शुरू होकर 1,51,100 रुपये तक है. इसके अलावा महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी. यही वजह है कि यह नौकरी युवाओं के बीच काफी पसंद की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बिहार में पंचायती राज विभाग में नौकरी के लिए जल्द करें अप्लाई, सैलरी 60000 से ज्यादा

Previous article महागठबंधन की बैठक में सर्वसम्मति से लिए निर्णय
Next article हथियादियारा गांव में बनेगा भव्य मंदिर, बैठक में लिया निर्णय
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel