[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings बिजली विभाग में इंजीनियर की भर्ती, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा

बिजली विभाग में इंजीनियर की भर्ती, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा

0
बिजली विभाग में इंजीनियर की भर्ती, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा
MPPGCL Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)

MPPGCL Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए बहुत अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने बिजली विभाग में इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए कुल 131 पदों को भरा जाएगा. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 131 पदों को भरा जाएगा. इसमें असिस्टेंट इंजीनियर (प्रोडक्शन) के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में 15-15 पद हैं. इसके अलावा शिफ्ट केमिस्ट के 10, जूनियर इंजीनियर (प्लांट) के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में 20-20 पद और ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड-III के 16 पद शामिल हैं.

MPPGCL Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Recruitment 2025” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब “Apply Online” लिंक पर जाएं और फॉर्म भरें.
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें.
  • अंत में फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट निकाल लें.

MPPGCL Recruitment 2025 Engineer Vacancy Notification PDF

कौन कर सकता है आवेदन?

अगर आप असिस्टेंट इंजीनियर के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास संबंधित विषय में बीई या बीटेक की चार वर्षीय डिग्री होना जरूरी है. जूनियर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ब्रांच में डिप्लोमा या बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. आवेदक की उम्र 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.

वैकेंसी डिटेल्स

पद का नामविभाग/विषयकुल पद
असिस्टेंट इंजीनियर (प्रोडक्शन)मैकेनिकल15
असिस्टेंट इंजीनियर (प्रोडक्शन)इलेक्ट्रिकल15
असिस्टेंट इंजीनियर (प्रोडक्शन)इलेक्ट्रॉनिक्स15
शिफ्ट केमिस्ट10
जूनियर इंजीनियर (प्लांट)मैकेनिकल20
जूनियर इंजीनियर (प्लांट)इलेक्ट्रिकल20
जूनियर इंजीनियर (प्लांट)इलेक्ट्रॉनिक्स20
ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड-III16
कुल पद131

सिलेक्शन प्रोसेस?

चयन की प्रक्रिया बहुत सरल है. उम्मीदवारों को पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देना होगा, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. हर प्रश्न 1 अंक का होगा. परीक्षा के बाद जो उम्मीदवार योग्य पाए जाएंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इसमें असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 12 के तहत सैलरी मिलेगी. ये सैलरी 56,100 रुपये से 1,77,000 रुपये तक हो सकती है.

यह भी पढ़ें: छूट न जाए TGT टीचर बनने का मौका, 5346 वैकेंसी, सैलरी होगी 44900 से शुरू

Previous article महागठबंधन में डैमेज कंट्रोल शुरू, कांग्रेस उम्मीदवार ने इस सीट से वापिस लिया नामांकन
Next article Happy Diwali: विराट कोहली से लेकर शुभमन गिल तक, क्रिकेटरों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel