[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings भारतीय छात्रों को जापान में इंटर्नशिप करने का मौका, ऐसे करें अप्लाई

भारतीय छात्रों को जापान में इंटर्नशिप करने का मौका, ऐसे करें अप्लाई

0
भारतीय छात्रों को जापान में इंटर्नशिप करने का मौका, ऐसे करें अप्लाई
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

METI Internship Program 2026: जापान में इंटर्नशिप करने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. जापान सरकार के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय (METI) ने भारतीय युवाओं के लिए एक शानदार इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है. इस प्रोग्राम के जरिए आपको जापान की टॉप कंपनियों में काम करने का मौका मिलेगा. 

साथ ही वहां के बेहतरीन वर्क कल्चर को भी करीब से समझने का अवसर मिलेगा. अगर आप इस सुनहरे मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो ऑफिशियल वेबसाइट internshipprogram.go.jp पर जाकर 30 जून, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आइए इस प्रोग्राम के बारे में जानते हैं.

METI Internship Program 2026: दो अलग-अलग मोड में होगी इंटर्नशिप

जापान सरकार ने इस प्रोग्राम को इस तरह से डिजाइन किया है कि छात्र अपनी सुविधा के अनुसार इसका हिस्सा बन सकें. इसे मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है:

  • ऑनलाइन कोर्स: अगर आप भारत में रहकर ही जापान की किसी कंपनी के लिए काम करना चाहते हैं, तो यह ऑप्शन आपके लिए है. यह ऑनलाइन इंटर्नशिप 24 अगस्त, 2026 से शुरू होगी और 18 सितंबर, 2026 तक चलेगी.
  • इन-पर्सन कोर्स (जापान जाकर इंटर्नशिप): जो छात्र जापान जाकर वहां रहकर काम सीखना चाहते हैं, वे इस कोर्स को चुन सकते हैं. इसके लिए दो बैच बनाए गए हैं. पहला बैच 7 अक्टूबर से 26 नवंबर, 2026 तक और दूसरा बैच 4 नवंबर से 18 दिसंबर, 2026 के बीच चलेगा.

METI Internship Program 2026: स्टाइपेंड और मिलने वाले शानदार फायदे

इस इंटर्नशिप की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें चुने गए छात्रों को अच्छा-खासा स्टाइपेंड और दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी.अगर आप ऑनलाइन कोर्स चुनते हैं, तो आपको घर बैठे काम करने के लिए हर दिन 1000 येन (जापानी मुद्रा) दिए जाएंगे. वहीं, अगर आपका सिलेक्शन जापान जाकर काम करने वाले इन-पर्सन कोर्स के लिए होता है, तो आपको हर दिन 3000 येन का स्टाइपेंड मिलेगा. इसके अलावा जापान आने-जाने का फ्लाइट टिकट और वहां रहने-खाने का पूरा खर्च भी कंपनी खुद उठाएगी. 

METI Internship Program 2026 Check Here

फ्री में मिलेगी जापानी लैंग्वेज की ट्रेनिंग

जापान की कंपनियों में काम करने के लिए लैंग्वेज का नॉलेज होना बहुत जरूरी होता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए जापान सरकार ने एक खास इंतजाम किया है. जो छात्र जापान जाकर इंटर्नशिप करने वाले बैच (इन-पर्सन कोर्स) के लिए चुने जाएंगे, उन्हें जापानी भाषा और उनके तौर-तरीकों की स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी. यह ट्रेनिंग पूरी तरह से फ्री होगी, जिससे छात्रों को वहां काम करने में कोई दिक्कत न आए.

METI Internship Program 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

  • कैंडिडेट्स का ग्रेजुएट होना जरूरी है.
  • छात्रों को इंग्लिश के साथ-साथ जापानी भाषा की भी समझ होनी चाहिए.
  • आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स  की उम्र 18 साल से 39 साल के बीच होनी चाहिए.
  • अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स ने इससे पहले जापान में कभी कोई परमानेंट नौकरी न की हो.

80 कंपनियां करेंगी छात्रों का सिलेक्शन

इस पूरे इंटर्नशिप प्रोग्राम में जापान की करीब 80 बड़ी और पॉपुलर कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. आवेदन करने के बाद इन्हीं कंपनियों द्वारा छात्रों की प्रोफाइल को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उनका सिलेक्शन होगा. 

यह भी पढ़ें: कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का मौका, जानें सैलरी और योग्यता

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel