[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings BEd का झंझट नहीं! केंद्रीय विद्यालय में ये सब्जेक्ट देता है सीधी एंट्री

BEd का झंझट नहीं! केंद्रीय विद्यालय में ये सब्जेक्ट देता है सीधी एंट्री

0
BEd का झंझट नहीं! केंद्रीय विद्यालय में ये सब्जेक्ट देता है सीधी एंट्री
KVS Teacher Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)

KVS Teacher Recruitment 2025: हाल ही में केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में शिक्षकों की भर्तियां निकली हैं. शिक्षक भर्ती निकलते ही कई तरह के सवाल सामने आते हैं. जैसे केंद्रीय विद्यालय में टीचर (KVS Teacher Recruitment 2025) कैसे बनते हैं? KVS में टीचर बनने के लिए बीएड चाहिए या नहीं? केंद्रीय विद्यालय में किस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए? ऐसे सवालों का जवाब यहां देख सकते हैं.

KVS Teacher Recruitment 2025: केंद्रीय विद्यालय में टीचर भर्ती

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि KVS में तीन तरह की टीचर (KVS Teacher Recruitment 2025) पोस्ट होती हैं- PGT (Post Graduate Teacher), TGT (Trained Graduate Teacher) और PRT (Primary Teacher). आमतौर पर TGT और PRT पदों के लिए BEd अनिवार्य होती है. लेकिन PGT के कुछ खास विषयों में BEd की जरूरत नहीं पड़ती.

अगर आप कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर टीचर बनना चाहते हैं, तो KVS कई बार BEd की जरूरत नहीं रखता. मतलब सिर्फ आपकी डिग्री और सब्जेक्ट नॉलेज काफी होती है. हालांकि यह स्थायी नौकरी जितना पक्का नहीं होता, पर अनुभव और करियर स्टार्ट करने के लिए अच्छा ऑप्शन है.

इस सब्जेक्ट के लिए बीएड जरूरी नहीं

Computer Science जैसे टेक्निकल सब्जेक्ट्स में टीचर भर्ती के लिए बीएड जरूरी नहीं होता. अगर किसी उम्मीदवार के पास MCA, MSc Computer Science, BTech या IT/CS से जुड़ी कोई मान्य डिग्री है, तो वह बिना BEd के भी KVS में PGT Computer Science के लिए आवेदन कर सकता है.

KVS Computer Science TGT Eligibility

Tgt Computer Science
Kvs computer science tgt eligibility

KVS में PRT और TGT पोस्ट के लिए CTET काफी जरूरी माना जाता है. KVS की भर्ती कभी भी एक जैसा नहीं रहती. कभी किसी पोस्ट में BEd हट जाता है, कभी जोड़ दिया जाता है. इसलिए जब भी नया नोटिफिकेशन आए, “Educational Qualification” वाला सेक्शन ध्यान से जरूर पढ़िए.

यह भी पढ़ें: एम्स में निकली बंपर वैकेंसी, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक को सरकारी नौकरी पाने का मौका

केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक बनने के लिए क्या करना पड़ता है?

KVS में शिक्षक बनने के लिए आपको पहले पोस्ट (PGT, TGT, PRT) के अनुसार पात्रता पूरी करनी होती है. इसके बाद आप ऑनलाइन KVS भर्ती नोटिफिकेशन के माध्यम से आवेदन करते हैं. आमतौर पर CTET पास करना भी जरूरी होता है.

केंद्रीय विद्यालय शिक्षक के लिए योग्यता क्या है?

KVS शिक्षक बनने (KVS Teacher Recruitment 2025) के लिए आपकी अकादमिक योग्यता पोस्ट पर निर्भर करती है. PGT के लिए मास्टर डिग्री जरूरी होती है, TGT के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री चाहिए. कई पदों पर BEd भी अनिवार्य है और कुछ विषयों में BEd की छूट होती है. इसके अलावा CTET या TET पास होना भी जरूरी हो सकता है.

KVS की योग्यता क्या होनी चाहिए?

KVS में टीचर बनने की योग्यता में शैक्षणिक डिग्री और शिक्षण से जुड़ी योग्यताएं शामिल होती हैं. PGT के लिए मास्टर डिग्री और विषय में विशेषज्ञता चाहिए होती है, TGT के लिए ग्रेजुएशन + BEd की मांग होती है. कुछ पदों पर BEd अनिवार्य नहीं होती, जैसे PGT Computer Science में.

2025 में केंद्रीय विद्यालय में भर्ती के लिए कितनी रिक्तियां हैं?

2025 में KVS भर्ती की कुल रिक्तियों की संख्या हर आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार अलग-अलग होती है. पिछले वर्षों में PGT, TGT, PRT सहित कई पदों पर हजारों रिक्तियां आई थीं. सटीक संख्या जानने के लिए 2025 का आधिकारिक KVS नोटिफिकेशन देखना ही सही रहेगा.

केंद्रीय विद्यालय में सिलेक्शन कैसे होता है?

KVS में टीचर सिलेक्शन एक मल्टी-स्टेप प्रोसेस होता है. पहले ऑनलाइन आवेदन लिया जाता है, फिर पात्रता की जांच होती है. इसके बाद लिखित परीक्षा होती है और कुछ पदों के लिए इंटरव्यू भी लिया जाता है. अंत में दस्तावेज वेरिफिकेशन के बाद मेरिट के आधार पर फाइनल सिलेक्शन किया जाता है.

Previous article कोनवाई में ग्राम संगठन कार्यक्रम में महिलाओं में दिखा उत्साह
Next article Deoghar News : शिव महापुराण कथा के कारण बाबा मंदिर में बढ़ी भीड़, लगी लंबी कतार
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel