[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings KVS NVS भर्ती में आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक करें अप्लाई

KVS NVS भर्ती में आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक करें अप्लाई

0
KVS NVS भर्ती में आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक करें अप्लाई
KVS NVS Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो AI Generated)

KVS NVS Recruitment 2025: KVS और NVS में नौकरी का सपना देखने वाले कैंडिडेट्स के लिए यह बड़ी खुशखबरी है. केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने 2025 भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. पहले यह डेट 4 दिसंबर 2025 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 11 दिसंबर 2025 कर दिया गया है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे अब आराम से अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए आपको सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा और ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा.

KVS NVS Recruitment 2025: वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती के तहत कुल 14967 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं जिनमें KVS में 9126 और NVS में 5841 पद शामिल हैं. इसमें टीचिंग और नॉन टीचिंग दोनों तरह की वैकेंसी शामिल है. टीचिंग पोस्ट में Principal, Vice-Principal, Assistant Commissioner, PGT, TGT, PRT, Librarian आदि आते हैं. वहीं नॉन टीचिंग पोस्ट में Administrative Officer, Finance Officer, Assistant Engineer, Translator, Secretariat Assistant, Stenographer, MTS जैसी कई वैकेंसी शामिल हैं.

KVS NVS Recruitment 2025: आवेदन करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले cbse.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर Recruitment 2025 सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब KVS या NVS जिस भी पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उस लिंक को चुनें.
  • Apply Online पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें.
  • सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फॉर्म ध्यान से भरें.
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन पे करें.
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

KVS NVS Recruitment 2025 Application Form

सेलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती की सिलेक्शन प्रोसेस भी काफी आसान है. ज़्यादातर पदों पर Tier-2 एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा. मेरिट लिस्ट 85 प्रतिशत Tier-2 के मार्क्स और 15 प्रतिशत इंटरव्यू के आधार पर तैयार की जाएगी.

कुछ पदों पर इंटरव्यू नहीं होगा. जैसे Stenographer या Secretariat Assistant के उम्मीदवारों को Tier-2 पास करने के बाद केवल स्किल टेस्ट देना होगा. वहीं कई नॉन टीचिंग पोस्ट जैसे Assistant Section Officer या Senior Secretariat Assistant के लिए इंटरव्यू या स्किल टेस्ट की जरूरत नहीं पड़ती.

यह भी पढ़ें: बिहार में शिक्षा विभाग में बंपर वैकेंसी, बेसिक सैलरी होगी 29200, यहां करें अप्लाई

Previous article ये क्या हो रहा है? मोहम्मद सिराज का सेलेक्शन नहीं होने पर भड़के आकाश चोपड़ा, देखें Video
Next article Putin India Visit: हम हमेशा रहे हैं शांति के पक्षधर, द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel