[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings IPPB Vacancy 2025: पोस्ट पेमेंट बैंक में GDS की वैकेंसी, सैलरी 30000 से शुरू

IPPB Vacancy 2025: पोस्ट पेमेंट बैंक में GDS की वैकेंसी, सैलरी 30000 से शुरू

0
IPPB Vacancy 2025: पोस्ट पेमेंट बैंक में GDS की वैकेंसी, सैलरी 30000 से शुरू
IPPB Vacancy 2025 (सांकेतिक फोटो)

IPPB Vacancy 2025: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने GDS Executive पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है. यह भर्ती देशभर के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है. आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 29 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थी IPPB की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 09 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 29 अक्टूबर 2025 तक का समय है. इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 30,000 रुपये मिलेंगे. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया नीचे दिए स्टेप्स से पूरा कर सकते हैं.

IPPB Vacancy 2025 for GDS Executive Post Notification

IPPB Vacancy 2025: कैसे करें आवेदन?

– सबसे पहले IPPB की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं.
– होमपेज पर “Career” सेक्शन में जाकर GDS Executive Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें.
– अब “Apply Online” विकल्प पर जाकर अपनी नई प्रोफाइल बनाएं या लॉगिन करें.
– अब मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता आदि भरें.
– आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें – जैसे फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक प्रमाणपत्र.
– आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
– सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

जीडीएस एग्जीक्यूटिव पद पर कैसे होगा चयन?

IPPB GDS Executive भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में बैंकिंग और वित्तीय ज्ञान, कंप्यूटर अवेयरनेस और जनरल अवेयरनेस से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे.

IPPB GDS Executive के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री होना जरूरी है. उम्मीदवारों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और डिजिटल बैंकिंग सिस्टम की समझ भी होनी चाहिए.

IPPB GDS Executive के लिए क्या उम्र चाहिए?

ग्रामीण डाक सेवक के रूप में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को चयन में वरीयता दी जाएगी. अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.

यह भी पढ़ें: DSSSB टीजीटी टीचर की 5346 वैकेंसी, सैलरी 1.4 लाख से ज्यादा

Previous article ₹298 में 500 हाईएंड गेम्स खेलें बिना कंसोल, जियो क्लाउड पर आया गेमिंग का नया दौर
Next article लक्जरी कार से 113 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel