[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings लड़कियों के लिए 100 सीटें आरक्षित, IIT Hyderabad में इंटर्नशिप का मौका

लड़कियों के लिए 100 सीटें आरक्षित, IIT Hyderabad में इंटर्नशिप का मौका

0
लड़कियों के लिए 100 सीटें आरक्षित, IIT Hyderabad में इंटर्नशिप का मौका
IIT Hyderabad Internship 2026: IIT हैदराबाद की तस्वीर (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

IIT Hyderabad Internship 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) हैदराबाद में इंटर्नशिप करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. IIT हैदराबाद ने फेमस Summer Undergraduate Research Exposure (SURE) Internship 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं. यह इंटर्नशिप प्रोग्राम उन स्टूडेंट्स के लिए है जो टेक्नोलॉजी के फील्ड में स्क्लिस हासिल करना चाहते हैं. अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 10 मार्च 2026 तक का समय है.

महिला स्टूडेंट के लिए सीट आरक्षित

IIT Hyderabad ने कुल 250 सीटों के लिए इंटर्नशिप की घोषणा की है. इनमें से 100 सीटें महिला कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई?

  • MSc/MA – मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री या बायोलॉजी के पहले वर्ष के स्टूडेंट
  • BTech/BDes : सभी ब्रांच के दूसरे या तीसरे साल के स्टूडेंट
  • इंटीग्रेटेड कोर्स : बीटेक-एमटेक इंटीग्रेटेड प्रोग्राम के तीसरे या चौथे वर्ष के स्टूडेंट

शैक्षणिक योग्यता क्या है?

अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स का अपने क्लास या डिपार्टमेंट के टॉप 20 प्रतिशत स्टूडेंट्स में शामिल होना जरूरी है. इसके लिए संस्थान के प्रिंसिपल या HOD से सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होगा.

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

यह इंटर्नशिप मई से जुलाई 2026 के बीच आयोजित होगी. स्टूडेंट्स अपनी सुविधा के अनुसार समय चुन सकते हैं-

  • 1 महीना – 7,500 रुपये स्टाइपेंड
  • डेढ़ महीना – 10,000 रुपये स्टाइपेंड
  • 2 महीने (पूरा सेशन) – 15,000 रुपये स्टाइपेंड

कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल iith.ac.in/research/SURE पर जाएं.
  • ऑनलाइन फॉर्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी भरें.
  • CV, पिछली मार्कशीट और टॉप 20% रैंक का प्रमाण-पत्र अपलोड करें.
  • 10 मार्च 2026 की लास्ट डेट से पहले आवेदन जमा कर दें.

कैसे होगा सेलेक्शन?

इंटर्नशिप के लिए चयन दो चरणों में होगा. पहले चरण में प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग की जाएगी. इसके बाद संबंधित विभाग द्वारा ऑनलाइन इंटरव्यू लिया जा सकता है. कैंडिडेट्स का चयन म्मीदवार के शैक्षणिक रिकॉर्ड, ओलंपियाड या NTSE जैसी परीक्षाओं में प्रदर्शन और रिसर्च के प्रति रुचि के आधार पर होगा.

स्टूडेंट्स को मिलेगी हॉस्टल की सुविधा

चयनित छात्रों को IIT हैदराबाद के छात्र हॉस्टल में रहने की सुविधा दी जाएगी. हालांकि मेस का खर्च उन्हें खुद से मैनेज करना होगा. यह फुल-टाइम रेजिडेंशियल प्रोग्राम होगा, इसलिए ऑनलाइन या पार्ट-टाइम इंटर्नशिप की अनुमति नहीं है. संस्थान के अनुसार, चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट 15 अप्रैल 2026 तक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी और चयनित छात्रों को ईमेल के माध्यम से भी सूचना भेजी जाएगी.

यह भी पढ़ें- ग्रामीण डाक सेवा भर्ती परीक्षा के लिए जल्द जारी होगी मेरिट लिस्ट, आगे की प्रक्रिया जानें

Previous article नीतीश कुमार के साथ साजिश, जेडीयू कार्यकर्ताओं ने रो-रोकर कहा- ये जनता के साथ धोखा
Next article राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, सिंघवी को फिर मौका
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel