[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings IIT का ये इंटर्नशिप खोलेगा नौकरी के द्वार, PG वाले स्टूडेंस भी कर सकते हैं अप्लाई 

IIT का ये इंटर्नशिप खोलेगा नौकरी के द्वार, PG वाले स्टूडेंस भी कर सकते हैं अप्लाई 

0
IIT का ये इंटर्नशिप खोलेगा नौकरी के द्वार, PG वाले स्टूडेंस भी कर सकते हैं अप्लाई 
IIT Gandhinagar Internship 2026 (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

IIT Gandhinagar Internship 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गांधीनगर ने साल 2026 के लिए अपने Summer Research Internship Programme (SRIP) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह इंटर्नशिप उन छात्रों के लिए है जो रिसर्च और इनोवेशन के फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो समय रहते अप्लाई कर लें.

अप्लाई करने की लास्ट डेट

IIT गांधीनगर की इस इंटर्नशिप के लिए 5 मार्च 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. यह प्रोग्राम करीब 8 हफ्तों का होगा, जिसमें चयनित छात्रों को IIT गांधीनगर के फैकल्टी मेंबर्स के साथ मिलकर प्रोजेक्ट आधारित रिसर्च करने का मौका मिलेगा. इस इंटर्नशिप के जरिए अकैडमिक नॉलेज के साथ-साथ प्रैक्टिकल अनुभव भी मिलेगा.

कौन कर सकता है अप्लाई?

  • देश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से UG या PG कर रहे छात्र
  • इंजीनियरिंग, साइंस, सोशल साइंस और ह्यूमैनिटीज के स्टूडेंट्स पात्र
  • चयन शैक्षणिक रिकॉर्ड और रिसर्च में रुचि के आधार पर होगा

स्टाइपेंड और लाभ

  • चयनित छात्रों को 5,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा
  • पूरे प्रोग्राम में लगभग 10,000 रुपये की सहायता
  • IIT कैंपस में रिसर्च का अनुभव
  • इंटर्नशिप पूरी होने पर सर्टिफिकेट दिया जाएगा

यह भी पढ़ें- CSE एडमिशन के लिए NIT-IIT का पूरा गणित, यहां समझें 

Previous article फाइलेरिया रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : डीसी
Next article भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने किया चुनाव कार्यालय का उदघाटन
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel