[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings सिर्फ GATE स्कोर से मिलेगी एयरफोर्स में एंट्री, लिखित परीक्षा देने का झंझट नहीं

सिर्फ GATE स्कोर से मिलेगी एयरफोर्स में एंट्री, लिखित परीक्षा देने का झंझट नहीं

0
सिर्फ GATE स्कोर से मिलेगी एयरफोर्स में एंट्री, लिखित परीक्षा देने का झंझट नहीं
एयर फोर्स

IAF Vacancy 2026: इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है. अब टेक्निकल ब्रांच में अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार GATE स्कोर के जरिए भी आवेदन कर सकेंगे. इन कैडिडेट्स को AFCAT की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी.

भारतीय वायुसेना ने AFCAT 02/2026 नोटिफिकेशन जारी की है. इसके अनुसार, Technical Branch की भर्ती के लिए अब गेट स्कोर मान्य होंगे. ऐसे कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, उनका डायरेक्ट सेलेक्शन होगा. हालांकि AFCAT परीक्षा पहले की तरह अन्य शाखाओं के लिए जारी रहेगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

IAF ने Electronics, Computer Science, Electrical, Mechanical, Aerospace, Metallurgical सहित कई इंजीनियरिंग ब्रांच के लिए ये भर्ती निकाली है. आइए, जानते हैं कि कौन-कौन इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकता है-

  • इंजीनियरिंग ग्रेजुएट उम्मीदवार
  • मान्य GATE स्कोर वाले अभ्यर्थी
  • टेक्निकल ब्रांच के निर्धारित इंजीनियरिंग विषयों के छात्र

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

एयर फोर्स की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 को शुरू हुई थी. वहीं आवेदन करने की लास्ट डेट 19 जून 2026 है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Career Indian Air Force पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

कैसे होगा सेलेक्शन?

  • GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • सीधे AFSB इंटरव्यू
  • मेडिकल टेस्ट

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-10 पे स्केल के तहत 56,100 रुपये से लेकर 1,47,500 रुपये तक वेतन मिलेगा. इसके अलावा Military Service Pay (MSP) और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- सेना में बनना है अफसर? सिर्फ फिटनेस नहीं, ये स्किल्स भी हैं जरूरी

Previous article जमुई में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
Next article रिटर्न गिफ्ट में मिठाई नहीं, दूल्हे ने पूरे गांव को दिया ₹34.6 करोड़ का एक्सीडेंट इंश्योरेंस; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel