[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings आर्मी के बाद अब एयरफोर्स ने बढ़ाई उम्र सीमा, युवाओं के लिए बड़ा मौका!

आर्मी के बाद अब एयरफोर्स ने बढ़ाई उम्र सीमा, युवाओं के लिए बड़ा मौका!

0
आर्मी के बाद अब एयरफोर्स ने बढ़ाई उम्र सीमा, युवाओं के लिए बड़ा मौका!
इंडियन एयर फोर्स (PC-फेसबुक ऑफिशियल पेज)

IAF Agniveer Vayu Age Limit: इंडियन आर्मी के बाद वायु सेना ने भी अग्निवीर भर्ती की अधिकतम आयु सीमा बढ़ दी है. अग्निवीर वायु भर्ती के लिए पहले 21 साल तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे. अब 22 वर्ष तक के युवक अप्लाई कर पाएंगे. इससे कैंडिडेट्स को बड़ी राहत मिली है. आयु सीमा बढ़ाने के साथ ही Indian Air Force अग्निवीर भर्ती के लिए एक बार एप्लीकेशन विंडो खोली जाएगी.

कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

सभी एलिजिबल कैंडिडेट्स 3 मार्च 2026 से 10 मार्च 2026 के बीच iafrecruitment.edcil.co.in/agniveervayu पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे. इस भर्ती के लिए पहले 8 फरवरी 2026 तक आवेदन लिए गए थे.

शैक्षणिक योग्यता 

ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने 10+2 (Intermediate) परीक्षा फिजिक्स, मैथ्स और इंग्लिश सब्जेक्ट के साथ पास की हो, वे अप्लाई कर सकते हैं.  कुल अंक कम से कम 50% और इंग्लिश में कम से कम 50% अंक होने चाहिए.  यह योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होनी चाहिए. 

चयन प्रक्रिया 

Agniveer Vayu में चयन कई चरणों में होता है:

  • लिखित परीक्षा (सीधा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट)
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) – दौड़, पुश-अप्स, सीटी टेस्ट आदि
  • मेडिकल परीक्षा- IAF के तय मानकों के अनुरूप फिटनेस
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सैलरी और अन्य लाभ 

Agniveer Vayu को चार साल की सेवा अवधि के लिए भर्ती किया जाता है. पहले साल उन्हें 30,000 रुपये के करीब सैलरी मिलेगी. दूसरे साल 33,000 और तीसरे साल 36,500 और चौथे साल 40,000 रुपये के करीब सैलरी मिलेगी. 

आवेदन शुल्क

  •   सभी उम्मीदवारों के लिए 550 रुपये+ 18% GST
  •   शुल्क ऑनलाइन ही भुगतान करना होगा
  •   जमा किया गया शुल्क लौटाया नहीं जाएगा

यह भी पढ़ें- BPSC ने निकाली सिविल जज की वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

Previous article पूर्णिया विवि के पैट 2024 व पैट 2025 में अब 6 मार्च तक समर्थ पोर्टल पर अप्लाई
Next article किऊल रेलवे स्टेशन पर नशाखुरानी व साइबर अपराध के खिलाफ चला जागरूकता अभियान
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel