[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings BTech मैकेनिकल के बाद कर सकते हैं ये 5 सरकारी नौकरियां, लाखों में होगी सैलरी

BTech मैकेनिकल के बाद कर सकते हैं ये 5 सरकारी नौकरियां, लाखों में होगी सैलरी

0
BTech मैकेनिकल के बाद कर सकते हैं ये 5 सरकारी नौकरियां, लाखों में होगी सैलरी
BTech Mechanical Engineer (सांकेतिक फोटो)

BTech Mechanical Engineering: अगर आपने BTech मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है और सोच रहे हैं कि अब आगे क्या किया जाए, तो टेंशन छोड़ दीजिए. सरकारी सेक्टर में आपके लिए ढेरों ऐसे मौके हैं जहां न सिर्फ स्थायी नौकरी मिलेगी बल्कि सैलरी भी लाखों में जाएगी. चलिए जानते हैं उन 5 टॉप सरकारी नौकरियों के बारे में जो हर मैकेनिकल इंजीनियर के लिए बेहतरीन करियर ऑप्शन बन सकती हैं.

Mechanical Engineering Job: IES की तैयारी

अगर आप टेक्निकल बैकग्राउंड से हैं तो UPSC की IES परीक्षा आपके लिए सबसे शानदार मौका है. इसमें सेलेक्शन होने पर आप रेलवे, पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट, डिफेंस, या एनर्जी सेक्टर जैसे बड़े विभागों में अधिकारी बन सकते हैं. ह नौकरी न सिर्फ प्रतिष्ठित होती है बल्कि सुविधाओं के मामले में भी बेहतरीन है. इसमें सैलरी 56,000 प्रति माह से शुरू होकर 2 लाख तक पहुंचती है.

GATE स्कोर से सीधा मौका

BTech मैकेनिकल के बाद अगर आप GATE परीक्षा पास करते हैं तो BHEL, ONGC, NTPC, GAIL, IOCL जैसी कंपनियों में सीधी नौकरी मिल सकती है. इन सरकारी कंपनियों में काम करने का मतलब है शानदार सैलरी और पक्का करियर.

DRDO और ISRO में जॉब

अगर आपको रिसर्च और इनोवेशन पसंद है, तो DRDO (Defence Research and Development Organisation) और ISRO (Indian Space Research Organisation) में नौकरी आपके लिए परफेक्ट है. यहां आपको देश के वैज्ञानिक प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलता है.

भारतीय रेलवे में नौकरी

भारतीय रेलवे हर साल हजारों मैकेनिकल इंजीनियरों की भर्ती करता है. आप RRB JE (Junior Engineer), SSE (Senior Section Engineer) या IES Railway Post के जरिए जॉइन कर सकते हैं. यहां न सिर्फ सैलरी अच्छी है बल्कि सुविधाएं भी जबरदस्त हैं जैसे घर, यात्रा भत्ता और मेडिकल बेनिफिट्स.

डिफेंस सेक्टर में जॉब

अगर आपको एडवेंचर और देश सेवा का जुनून है, तो Indian Army, Navy या Air Force आपके लिए सही जगह है. आप CDS (Combined Defence Services) या AFCAT (Air Force Common Admission Test) के जरिए अधिकारी बन सकते हैं. इसमें 70,000 रुपये सै सैलरी शुरू होती है.

यह भी पढ़ें: डेटा साइंटिस्ट की बढ़ी डिमांड, 6 महीने के कोर्स से पाएं लाखों की जॉब

BTech मैकेनिकल के बाद कौन-कौन सी सरकारी नौकरियां मिल सकती हैं?

आप IES, PSU, DRDO, ISRO, रेलवे और डिफेंस जैसी सरकारी नौकरियों में आवेदन कर सकते हैं. ये सभी पद तकनीकी योग्यता पर आधारित होते हैं और मैकेनिकल इंजीनियरों के लिए बेहतरीन अवसर हैं.

क्या GATE देना जरूरी है सरकारी नौकरी के लिए?

हर नौकरी के लिए नहीं, लेकिन PSU जैसी कंपनियों में नौकरी पाने के लिए GATE स्कोर बहुत जरूरी होता है. इससे आपकी मेरिट तय होती है और सीधा इंटरव्यू के लिए बुलावा आता है.

DRDO और ISRO में सेलेक्शन कैसे होता है?

इन संस्थानों में चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होता है. कभी-कभी GATE स्कोर भी माना जाता है. इसके लिए टेक्निकल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस दोनों मजबूत होनी चाहिए.

भारतीय रेलवे में इंजीनियरों के लिए कौन-कौन से पद होते हैं?

रेलवे में RRB JE, SSE और IES जैसे पदों पर मैकेनिकल इंजीनियरों की भर्ती होती है. ये सभी पद स्थायी होते हैं और इनका प्रमोशन स्ट्रक्चर भी काफी अच्छा होता है.

BTech के बाद डिफेंस में नौकरी कैसे मिलेगी?

आप CDS, AFCAT या Technical Entry Scheme के जरिए भारतीय सेना, नौसेना या वायुसेना में अधिकारी बन सकते हैं. इसमें सैलरी के साथ सम्मान और देश सेवा का मौका भी मिलता है.

Previous article Heavy Rain Warning: 22, 23, 24, 25, 26, 27 अक्टूबर तक भयंकर बारिश, तूफान की चेतावनी, कई जिलों में रेड अलर्ट
Next article Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Worldwide Collection: वरुण धवन-जान्हवी कपूर की फिल्म 19वें दिन 100 करोड़ क्लब के करीब, तोड़े परम सुंदरी-बागी 4 जैसे रिकॉर्ड
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel