[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings 1 लाख से ऊपर की सैलरी, सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका 

1 लाख से ऊपर की सैलरी, सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका 

0
1 लाख से ऊपर की सैलरी, सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका 
शिक्षक भर्ती (प्रतीकात्मक तस्वीर)

DSSSB Teacher Recruitment: अगर आप भी सरकारी स्कूल में शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) की ओर से प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक (PRT) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. शिक्षक भर्ती का इंतजार करने वालों के लिए यह सुनहरा मौका है. 

DSSSB Teacher Recruitment Last Date: आवेदन प्रक्रिया 

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2025 से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर 2025 है. इस दिन तक या इससे पहले आवेदन कर लें. अप्लाई करने के लिए DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.gov.in पर जाएं.

DSSSB Teacher Recruitment Post Details: पदों का विवरण 

प्राइमरी शिक्षक भर्ती के जरिए कुल 1180 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. कुल रिक्तियों में 502 पद अनारक्षित हैं, 306 पद ओबीसी, 137 ईडब्ल्यूएस, 166 एससी और 69 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं. 

DSSSB Teacher Eligibility: शैक्षणिक योग्यता 

  • किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं न्यूनतम 50% अंकों के साथ या समकक्ष योग्यता प्राप्त होनी चाहिए. 
  • एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त न्यूनतम 2 वर्ष की अवधि का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed/ETE/JBT/DIET/B.El.Ed — किसी भी नाम से जाना जाए). 
  • उम्मीदवार ने सीबीएसई द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) उत्तीर्ण की होनी चाहिए. 
  • सेकेंडरी लेवल पर हिंदी, उर्दू, पंजाबी या अंग्रेजी विषय के रूप में उत्तीर्ण होना चाहिए. 

DSSSB Teacher Age Limit: आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. 

DSSSB Teacher Recruitment Salary: सैलरी

इन पदों पर चयनित सभी उम्मीदवारों को हर महीने पे लेवल-6 के आधार पर 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये की सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा कई तरह की सुविधाएं और भत्ते भी मिलेंगे. ऐसे में युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है. 

DSSSB Teacher Recruitment Application Fees: आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. 100 रुपये का भुगतान करके आप अप्लाई कर सकते हैं. एससी, एसटी, PwBD कैंडिडेट्स के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है.

यह भी पढ़ें- बनना है इंजीनियर, अब तक नहीं मिला Admission, सिर्फ आपके लिए आखिरी मौका

Previous article डिजिटल होंगे बिहार के 25 हजार स्कूल, जानिए बच्चों को कब से मिलेगी ये सुविधा
Next article Passport Fraud: पासपोर्ट बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, 10 हजार आवेदन रद्द, मजदूरों से 50 हजार तक की ठगी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel