[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings डीआरडीओ में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 35000 से ज्यादा

डीआरडीओ में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 35000 से ज्यादा

0
डीआरडीओ में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 35000 से ज्यादा
DRDO Recruitment (सांकेतिक फोटो Freepik)

DRDO Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए डीआरडीओ की तरफ से एक शानदार मौका सामने आया है. डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन यानी DRDO ने CEPTAM 11 भर्ती 2025 के तहत टेक्नीशियन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती उन कैंडिडेट्स के लिए खास है जो टेक्निकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं और अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी की तलाश में हैं.

DRDO Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करें

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 1 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • सबसे पहले उम्मीदवार DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Recruitment या CEPTAM 11 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
  • अब DRDO Recruitment 2025 के नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.
  • Apply Online लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें.
  • आखिर में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.

DRDO Recruitment 2025 Notification PDF Check Here

DRDO Recruitment Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन

DRDO Recruitment 2025 के तहत सीनियर टेक्नीशियन और टेक्नीशियन ग्रुप C के पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास BTech, BE या BSc जैसी संबंधित डिग्री होनी चाहिए.

यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जिन्होंने इंजीनियरिंग या साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई की है और रक्षा क्षेत्र में काम करने का सपना देखते हैं. भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है ताकि उम्मीदवारों को किसी तरह की परेशानी न हो.

कितनी होगी सैलरी?

इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल 6 के तहत सैलरी दी जाएगी. शुरुआती सैलरी 35,400 रुपये प्रति माह होगी. इसके अलावा महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी. DRDO में नौकरी का मतलब सिर्फ अच्छी सैलरी ही नहीं बल्कि जॉब सिक्योरिटी, सम्मान और देश की सेवा का मौका भी होता है.

यह भी पढ़ें: UP Police में कंप्यूटर ऑपरेटर की वैकेंसी, 12वीं पास करें अप्लाई

Previous article Christmas Violence: क्रिसमस समारोह में तोड़फोड़, बजरंग दल से जुड़े लोग गिरफ्तार
Next article Naagin 7: पिछली नागिन एक्ट्रेसेस संग तुलना पर प्रियंका चाहर चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा – मैं बस अपना कैरेक्टर ईमानदारी से निभा रही
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel