[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings बिना परीक्षा DRDO में इंटर्नशिप का मौका, कॉलेज स्टूडेंट्स ऐसे करें अप्लाई

बिना परीक्षा DRDO में इंटर्नशिप का मौका, कॉलेज स्टूडेंट्स ऐसे करें अप्लाई

0
बिना परीक्षा DRDO में इंटर्नशिप का मौका, कॉलेज स्टूडेंट्स ऐसे करें अप्लाई
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

DRDO Internship 2026: अगर आप कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं और देश के सबसे बड़े डिफेंस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन में काम करने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन खबर है. डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए पेड इंटर्नशिप की शुरुआत की है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस इंटर्नशिप को पाने के लिए आपको कोई रिटन एग्जाम नहीं देनी होगी. डीआरडीओ ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन होगी.

DRDO की किस लैब में और क्या काम सीखने को मिलेगा?

यह शानदार मौका डीआरडीओ के ‘सेंटर फॉर फायर एक्सप्लॉसिव एंड एनवायरमेंट सेफ्टी’ (CFEES) में मिल रहा है. यह खास लैब भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए फायर, एक्सप्लोसिव और एनवायरमेंट से जुड़ी टेक्नोलॉजी को डेवलप करने और उनकी टेस्टिंग का काम करती है. अगर आपका सिलेक्शन होता है, तो आपको देश के बड़े डिफेंस प्रोफेशनल्स की देखरेख में सीधे प्रैक्टिकल काम सीखने का मौका मिलेगा. यह पूरी तरह से एक पेड इंटर्नशिप है, जो 6 महीने तक चलेगी.

DRDO Internship 2026 Details Check Here

किस ब्रांच में हैं कितनी सीटें? जानिए

इस इंटर्नशिप (DRDO Internship 2026) प्रोग्राम के तहत कुल 15 सीटें निकाली गई हैं. अलग-अलग ब्रांच के हिसाब से नीचे सीट दिए गए हैं.  

ब्रांच इंटर्नशिप की सीटें 
केमिकल इंजीनियरिंग/ केमिस्ट्री05
इलेक्ट्रॉनिक्स/ECE/ टेलीकम्युनिकेशन/ इंस्ट्रूमेंटेशन/एंबेडेड सिस्टम03
मैकेनिकल/ऑटोमेशन इंजीनियरिंग03
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/ IT02
एनवायरमेंट साइंस/ इंजीनियरिंग01
AI & ML/ डाटा साइंस01
कुल सीटें15

DRDO Internship 2026: कौन कर सकता है अप्लाई?

  • इस इंटर्नशिप का हिस्सा बनने के लिए डीआरडीओ ने कुछ जरूरी नियम तय किए हैं. इंजीनियरिंग (UG) कोर्स के फाइनल ईयर में पढ़ रहे स्टूडेंट्स इसके लिए एलिजिबल हैं. 
  • इसके अलावा, साइंस स्ट्रीम से पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कोर्स के फाइनल ईयर वाले छात्र भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं. 
  • आवेदन करने वाले छात्र का एकेडमिक रिकॉर्ड शानदार होना चाहिए.
  • ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 80 प्रतिशत अंक या 10 में से 8 CGPA होना अनिवार्य है. 
  • अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 28 साल से कम होनी चाहिए.

जरूरी डेट्स और मिलने वाले फायदे

  • आवेदन शुरू होने की डेट: 20 मई 2026
  • अप्लाई करने की लास्ट डेट: 05 जून 2026
  • चुने गए छात्रों की लिस्ट: 15 जून 2026
  • इंटर्नशिप शुरू होने की तारीख: 01 जुलाई 2026
  • स्टाइपेंड: 5000 प्रति माह
  • काम करने की लोकेशन: CFEES तिमारपुर (दिल्ली) या SDC पिखुआ (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें: DPharma के बाद सिर्फ मेडिकल स्टोर नहीं, इन सरकारी विभागों में हैं शानदार मौका

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel