[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings कंडक्टर के 4000 से ज्यादा पदों पर नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 26000 रुपये

कंडक्टर के 4000 से ज्यादा पदों पर नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 26000 रुपये

0
कंडक्टर के 4000 से ज्यादा पदों पर नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 26000 रुपये
बस कंडक्टर की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन यानी GSRTC की तरफ से Conductor Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती के तहत कुल 4318 पदों पर कंडक्टर की नियुक्ति की जाएगी. यह सरकारी नौकरी खासकर उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है जो 12वीं पास हैं और सरकारी क्षेत्र में नौकरी करना चाहते हैं. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी और उम्मीदवारों को ojas.gujarat.gov.in वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा.

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 06 जून 2026 से हो चुकी है. उम्मीदवार 05 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इसी तारीख को आवेदन की अंतिम सीमा भी रखी गई है. इसलिए उम्मीदवारों को समय पर फॉर्म भरना जरूरी है ताकि कोई मौका न छूटे.

Conductor Recruitment 2026: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले उम्मीदवार को ojas.gujarat.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा.
  • होमपेज पर Conductor Recruitment 2026 का लिंक खोलना होगा.
  • इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनानी होगी.
  • फिर आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी सही तरीके से भरनी होगी.
  • इसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करके फीस का भुगतान करना होगा.
  • अंत में फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखना होगा.

GSRTC Conductor Recruitment 2026 Notification PDF Check Here

इस भर्ती में कंडक्टर के कुल 4318 पद शामिल हैं. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 26000 रुपये की फिक्स सैलरी दी जाएगी. यह नौकरी स्थायी आधार पर होगी और इसमें सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी.

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही बेसिक कंप्यूटर नॉलेज होना चाहिए और वैध कंडक्टर लाइसेंस और RTO द्वारा जारी बैज भी अनिवार्य है. आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है जो 05 जुलाई 2026 के आधार पर तय की जाएगी. आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया और फीस

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा. इसमें लिखित परीक्षा, मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं. आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के लिए 300 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 200 रुपये फीस तय की गई है. फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: राज्य सरकार की नौकरी चाहिए? देखें ये टॉप 5 बेहतरीन ऑप्शंस

Previous article बड़हिया में वज्रपात से 64 वर्षीय वृद्ध की मौत
Next article ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, राहत सामग्री चोरी के आरोप में पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास गिरफ्तार, भीड़ ने घर पर पत्थर-अंडे फेंके
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel