[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings कोडिंग से सिर्फ प्राइवेट जॉब नहीं, इन सरकारी नौकरी में बनाएं शानदार करियर

कोडिंग से सिर्फ प्राइवेट जॉब नहीं, इन सरकारी नौकरी में बनाएं शानदार करियर

0
कोडिंग से सिर्फ प्राइवेट जॉब नहीं, इन सरकारी नौकरी में बनाएं शानदार करियर
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Coding Jobs in Government Sector: अगर आपको कंप्यूटर कोडिंग आती है या आप प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे Python, Java, C++, वेब डेवलपमेंट या सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में रुचि रखते हैं, तो आपके लिए सरकारी नौकरी के कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं. पहले ऐसा माना जाता था कि कोडिंग सिर्फ प्राइवेट जॉब्स के लिए जरूरी है, लेकिन अब सरकारी विभाग भी टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम कर रहे हैं. ऐसे में कोडिंग जानने वाले युवाओं की मांग बढ़ी है. आइए जानते हैं कि कोडिंग स्किल्स (Coding Jobs in Government Sector) रखने वालों के लिए कौन-कौन सी सरकारी नौकरियां बेहतर हो सकती हैं. 

सॉफ्टवेयर डेवलपर और प्रोग्रामर की सरकारी नौकरी

आज कई सरकारी विभाग अपने पोर्टल, ऐप और डिजिटल सिस्टम को मजबूत करने में लगे हैं. ऐसे में Software Developer और Programmer की जरूरत बढ़ी है. कई सरकारी संस्थानों में कॉन्ट्रैक्ट और पर्मानेंट दोनों तरह की भर्तियां निकलती हैं. 

यह नौकरी (Software Developer Government Jobs) करने वाले लोगों का काम वेबसाइट बनाना, सरकारी डेटा सिस्टम संभालना, ऐप डेवलप करना और टेक्निकल दिक्कतों को ठीक करना होता है. अगर आपको Coding अच्छी आती है तो यह आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है. 

Coding Jobs in Government Sector: NIC में नौकरी का शानदार मौका

नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर यानी NIC भारत सरकार की बड़ी टेक्नोलॉजी संस्था है. यहां वैज्ञानिक, तकनीकी सहायक और Programmer जैसी पोस्ट पर भर्तियां निकलती रहती हैं. NIC में काम करने वाले लोग सरकारी वेबसाइट, साइबर सिस्टम, डेटा मैनेजमेंट और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम संभालते हैं. अगर आपकी कोडिंग और कंप्यूटर साइंस पर अच्छी पकड़ है, तो यहां करियर बनाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है. 

Coding Jobs in Government Sector: रेलवे में टेक्निकल पद

इंडियन रेलवे में भी IT और कोडिंग से जुड़े कई अवसर मिलते हैं. रेलवे के सिग्नल सिस्टम, डेटा मैनेजमेंट और सॉफ्टवेयरबेस्ड सर्विस में टेक्निकल वर्कर की जरूरत पड़ती है. इसके अलावा रेलवे की कुछ भर्तियों में कंप्यूटर नॉलेज और प्रोग्रामिंग स्किल्स को प्राथमिकता दी जाती है. इसलिए Coding जानने वाले उम्मीदवार यहां भी अच्छा मौका तलाश सकते हैं. 

साइबर सिक्योरिटी और IT विभाग में नौकरी

आजकल सरकारी विभाग साइबर सिक्योरिटी पर काफी ध्यान दे रहे हैं. बैंकिंग, रक्षा और सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा के लिए IT एक्सपर्ट की मांग बढ़ रही है. इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) जैसी संस्थाओं में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्,  सिक्योरिटी एनालिस्ट और टेक्निकल प्रोफेशनल्स  की जरूरत होती है. अगर आपको Ethical Hacking, कोडिंग और नेटवर्क  सिक्योरिटी की समझ है तो यह क्षेत्र आपके लिए अच्छा हो सकता है. 

ISRO और DRDO में टेक्नोलॉजी करियर

अगर आप कोडिंग के साथ रिसर्च और टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं, तो इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में भी शानदार अवसर मिल सकते हैं. 

इन संस्थानों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर और टेक्निकल असिस्टेंट जैसी पोस्ट निकलती रहती हैं. यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, प्रोग्रामिंग स्किल्स और Embedded Systems की काफी अहमियत होती है. 

बैंक और सरकारी IT सेक्टर में मौके

आज कई सरकारी बैंक और इंस्टीट्यूट IT ऑफिसर की भर्ती करते हैं. कोडिंग जानने वाले उम्मीदवार डेटाबेस मैनेजमेंट, सॉफ्टवेयर मैनेजमेंट, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग और साइबर सिक्योरिटी जैसी भूमिकाओं में काम कर सकते हैं. खास बात यह है कि इन नौकरियों में अच्छी सैलरी के साथ जॉब सिक्योरिटी भी मिलती है, जो सरकारी नौकरी की सबसे बड़ी खासियत मानी जाती है. 

यह भी पढ़ें: IT मंत्रालय में Graduates के लिए शानदार भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel