[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings BTSC Recruitment 2025: बिहार में हॉस्टल मैनेजर बनने का मौका, सैलरी होगी 60000 से ज्यादा

BTSC Recruitment 2025: बिहार में हॉस्टल मैनेजर बनने का मौका, सैलरी होगी 60000 से ज्यादा

0
BTSC Recruitment 2025: बिहार में हॉस्टल मैनेजर बनने का मौका, सैलरी होगी 60000 से ज्यादा
BTSC Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)

BTSC Recruitment 2025: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की तरफ से हॉस्टल मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस वैकेंसी के माध्यम से बिहार में हॉस्टल मैनेजर के 122 पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

BTSC हॉस्टल मैनेजर भर्ती 2025 (BTSC Recruitment 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी. उम्मीदवार 10 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख से पहले आवेदन करें ताकि तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके और फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो सके.

BTSC Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर “BTSC Hostel Manager Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

BTSC Recruitment 2025 Hostel Manager Post Notification PDF

हॉस्टल मैनेजर के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

हॉस्टल मैनेजर के लिए उम्मीदवार के पास होटल एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन (BSc Hotel Administration) की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा होटल मैनेजमेंट में मास्टर्स डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं.

BTSC हॉस्टल मैनेजर भर्ती में उम्र सीमा क्या रखी गई है?

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है. हालांकि, बिहार सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST, OBC और महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में आयु से संबंधित विस्तृत नियम जरूर पढ़ना चाहिए.

हॉस्टल मैनेजर पद के लिए सैलरी कितनी होगी?

चयनित उम्मीदवारों को सातवें पुनरीक्षित वेतन संरचना में वेतन स्तर-4 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें इन हैंड सैलरी 46,000 रुपये से 65,000 रुपये के बीच होगी. सैलरी की डिटेल्स नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, वर्क इंस्पेक्टर की 1114 वैकेंसी

Previous article Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय-अरशद की कोर्ट रूम ड्रामा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 20वें दिन एक नहीं, बल्कि दो सुपरहिट फिल्मों को दी मात
Next article जमीन घोटाला के आरोपी विनय सिंह को खास सुविधा देने वाले हजारीबाग सेंट्रल जेल के जेलर समेत 12 निलंबित
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel