[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings 69100 Per Month Salary के लिए सरकारी नौकरी, लास्ट डेट है नजदीक 

69100 Per Month Salary के लिए सरकारी नौकरी, लास्ट डेट है नजदीक 

0
69100 Per Month Salary के लिए सरकारी नौकरी, लास्ट डेट है नजदीक 
BSF वैकेंसी

BSF Vacancy: सीमा सुरक्षा बल ने हाल ही में एक भर्ती निकाली थी. अब इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक आ गई है. बीएसएफ ने कांस्टेबल के 391 पदों पर भर्ती निकाली थी. इस भर्ती के लिए 16 अक्टूबर से आवेदन किए जा रहे हैं. वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 4 नवंबर 2025 है. अगर आप भी इस वैकेंसी (Vacancy) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इससे पहले सभी डिटेल देख लें. 

BSF Vacancy Post Details: पदों का विवरण 

  • कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) मेल- 197 
  • कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)- 194 
  • टोटल वैकेंसी- 391 

BSF Vacancy Eligibility: क्या है शैक्षणिक योग्यता? 

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की डिग्री. 
  • वो खिलाड़ी जो विज्ञापन की समाप्ति तिथि से पिछले दो वर्षों के दौरान इस विज्ञापन के पैरा 4(बी) में दिए गए प्रतियोगिता के स्तर में भाग लिया हो या पदक जीता हो

BSF Vacancy Age Limit: क्या है आयु सीमा? 

आयु सीमा की बात करें तो इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए. 

BSF Vacancy Selection Process: कैसे होगा चयन? 

BSF की इस भर्ती के लिए सेलेक्शन फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिजिकल स्टैंर्डड टेस्ट (PST) और डिटेल मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद होगा. हालांकि, इस भर्ती के तहत उम्मीदवार को कोई लिखित परीक्षा देने की जरूरत नहीं है. 

इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मेल के द्वारा सभी कैंडिडेट्स को भेजा जाएगा. साथ ही ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट का पता है, rectt.bsf.gov.in

BSF Vacancy Salary: क्या होगी सैलरी? 

BSF की इस वैकेंसी के तहत चुने गए कैंडिडेट्स को सैलरी के रूप में लेवल 3 के तहत भुगतान किया जाएगा. उम्मीदवार की सैलरी 21,700-69,100 रुपये के करीब हो सकती है. 

BSF Vacancy Application fees: क्या है आवेदन शुल्क? 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सभी कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. जनरल कैटेगरी और ओबीसी कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 159 रुपये है. वहीं एससी और एसटी कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है. 

BSF Vacancy How to Apply: कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं. 
  • यहां होम पेज पर कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती का विज्ञापन खोजें और इसे पढ़ लें. 
  • फिर ‘Apply Here’ ऑप्शन पर क्लिक करें. 
  • अब फॉर्म भरें और सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करें. 
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • अंत में कंर्फेमशन पेज को डाउनलोड कर लें. 

यह भी पढ़ें- आईटी और Engineers के लिए शानदार मौका, SEBI ने निकाली 110 पदों पर भर्ती 

Previous article Best Hairstyle for Saree Look: छोटे और पतले बालों में ट्राय करें आलिया भट्ट से इंस्पायर्ड हेयरस्टाइल, साड़ी लुक लगेगा और भी ग्लैमरस
Next article Anant Singh: मोकामा पर 30 सालों से अनंत सिंह का राज, पत्नी भी रह चुकी हैं विधायक, क्या करते हैं जुड़वा बेटे?
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel