[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings 81100 Salary के लिए आज से आवेदन शुरू, BSF ने निकाली जबरदस्त भर्ती

81100 Salary के लिए आज से आवेदन शुरू, BSF ने निकाली जबरदस्त भर्ती

0
81100 Salary के लिए आज से आवेदन शुरू, BSF ने निकाली जबरदस्त भर्ती
बीएसएफ हेड कांस्टेबल रिक्रूटमेंट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

BSF Head Constable Recruitment 2025: बीएसएफ में नौकरी करना चाहते हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की ओर से हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के तहत कुल 1121 पदों पर नियुक्ति होगी. इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए बता दें कि इस भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 सितंबर 2025 है. 

BSF Head Constable Recruitment Post Details: किन पदो पर निकली है भर्ती 

बीएसएफ की आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1121 पदों पर भर्ती निकाली गई है. नीचे देखें पदों का विवरण 

  • हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) -910 पद 
  • हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) -211 पद 

BSF Head Constable Recruitment Eligibility: शैक्षणिक योग्यता 

  • रेडियो ऑपरेटर (आरओ)- उम्मीदवारों के पास फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषयों के साथ कम से कम 60% अंकों के साथ 12वीं की डिग्री होनी चाहिए 
  • रेडियो मैकेनिक (आरएम)- अभ्यर्थियों को 10वीं पास होना चाहिए तथा उनके पास संबंधित आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए 

BSF Head Constable Recruitment Age limit: आयु सीमा 

बीएसएफ की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है. वहीं आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी. उम्मीदवारों की आयु की गणना 23 सितंबर 2025 को आधार बनाकर की जाएगी. 

BSF Head Constable Recruitment Salary: वेतन 

बीएसएफ की इस भर्ती के लिए जो कैंडिडेट्स चुने जाएंगे, उन्हें हर महीने कैंडिडेट्स को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये सैलरी के रूप में प्रदान की जाएगी. 

BSF Head Constable Recruitment Selection Process: क्या है चयन प्रक्रिया? 

  • पीएसटी और पीईची टेस्ट 
  • लिखित परीक्षा 
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 
  • मेडिकल परीक्षा 

BSF Head Constable Recruitment Steps To Apply: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाएं 
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए लिंक BSF Head Constable RO/RM Recruitment 2025 पर क्लिक करें 
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉग इन करें 
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करें 
  • इसके बाद एप्लीकेशन फीस भरें 
  • अंत में फॉर्म सबमिट कर लें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें 

यह भी पढ़ें- ChatGPT में जॉब पाने का मौका, OpenAI खोलेगी भारत में ऑफिस, नौकरियों की बहार

Previous article Hockey Asia Cup 2025 Bihar: मलेशिया के बाद जापान की टीम पहुंची राजगीर, भारत पर क्या बोले कप्तान?
Next article पीएम मोदी का ऐलान, साल के अंत तक पहला भारतीय सेमीकंडक्टर चिप, भारत जल्द बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel