[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings बिहार के गृह विभाग में कंपनी कमांडर की वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

बिहार के गृह विभाग में कंपनी कमांडर की वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

0
बिहार के गृह विभाग में कंपनी कमांडर की वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
सांकेतिक फोटो (Canva)

BPSSC Company Commander Recruitment 2026: बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने गृह विभाग के तहत बिहार होमगार्ड में कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं. इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी और एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी होंगे.

BPSSC Company Commander Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 साल होनी चाहिए. पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 37 साल और महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.

Bihar Company Commander PET: कैसी हो फिजिकल फिटनेस?

फिजिकल योग्यता भी इस भर्ती का अहम हिस्सा है. पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 165 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की लंबाई 155 सेंटीमीटर होनी चाहिए. पुरुषों के लिए सीने का माप 81 से 86 सेंटीमीटर निर्धारित किया गया है. दौड़ में पुरुषों को 1.6 किलोमीटर की दूरी 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी, जबकि महिलाओं को 1 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी.

BPSSC Company Commander Application ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • कंपनी कमांडर भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • एप्लीकेशन फीस जमा करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें.

BPSSC Company Commander Recruitment 2026 Notification Check Here

BPSSC Company Commander Application Fees: कितनी है फीस?

इस भर्ती के जरिए कुल 65 पद भरे जाएंगे. एप्लीकेशन फीस सभी वर्गों के लिए 100 रुपये रखा गया है. इसमें सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अन्य राज्य के उम्मीदवार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और बिहार की महिला अभ्यर्थी सभी शामिल हैं. एप्लीकेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस में कैसे बनें सब इंस्पेक्टर, देखें उम्र योग्यता और सैलरी

Previous article मासूम जनसुराज मांझी को उठा ले गया था बदमाश, नालंदा पुलिस ने दो दिन में किया बरामद
Next article TMKOC: बाघा की नई गर्लफ्रेंड देख शॉक्ड हुई बावरी, रोते हुए किया ये, देखें वीडियो
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel