[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings BPSC Special School Teacher Recruitment 2025: छूट न जाए मौका, बिहार में 7279 स्पेशल टीचर भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाई

BPSC Special School Teacher Recruitment 2025: छूट न जाए मौका, बिहार में 7279 स्पेशल टीचर भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाई

0
BPSC Special School Teacher Recruitment 2025: छूट न जाए मौका, बिहार में 7279 स्पेशल टीचर भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाई
BPSC Special School Teacher Recruitment 2025

BPSC Special School Teacher Recruitment 2025: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) द्वारा स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है. बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है. इस भर्ती के जरिए कुल 7279 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवारों को 28 जुलाई 2025 तक आवेदन करने का मौका मिलेगा.

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, स्पेशल टीचर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को कल यानी 28 जुलाई 2025 तक का समय मिला है. इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

BPSC Special School Teacher के लिए ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘Special School Teacher Recruitment 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • आवेदन पत्र को सबमिट करें और उसकी एक प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें.

BPSC Special School Teacher Recruitment 2025 Apply online: यहां डायरेक्ट करें अप्लाई.

कौन कर सकता है अप्लाई?

कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षक भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने कम से कम 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट (12वीं) पास किया हो या इसके बराबर कोई परीक्षा पास की हो. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास विशेष शिक्षा में DElEd (Diploma in Elementary Education) की डिग्री होनी चाहिए.

BPSC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पद के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की हो. इसके साथ ही, उसने विशेष शिक्षा में BEd किया हो

इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए. वहीं, अधिकतम आयु भर्ती अधिसूचना में दी गई अधिकतम आयु सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए. उम्मीदवारों को इन आखिरी तारीख के भीतर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बीपीएससी Teacher Job के लिए क्या पढ़ना चाहिए? जीके के ये 30 सवाल मजबूत करेंगे आपकी तैयारी

Previous article Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान से बिहार के मौसम पर असर, पटना समेत इन जिलों में अलर्ट
Next article आखिरी ओवर में 7 रन की थी जरूरत, फिर मैट हेनरी ने किया कमाल, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 3 रन से हराया, देखें वीडियो
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel