[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings बिहार लोअर डिविजन क्लर्क परीक्षा की आंसर की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

बिहार लोअर डिविजन क्लर्क परीक्षा की आंसर की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

0
बिहार लोअर डिविजन क्लर्क परीक्षा की आंसर की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
BPSC LDC Answer Key 2025 Download (सांकेतिक फोटो)

BPSC LDC Answer Key 2025: बिहार में लोअर डिविजन क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से एलडीसी परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर आंसर की चेक कर सकते हैं.

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 29 जुलाई 2025 तक का समय दिया गया है. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2025 को हुआ था. इसके लिए आंसर की जारी हो गई है.

BPSC LDC Answer Key 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर “BPSC LDC Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • परीक्षा से संबंधित पेपर सेट (A, B, C, D) का चयन करें.
  • अब आंसर की PDF आपके स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों से मिलान करें.

BPSC LDC Answer Key 2025 कब जारी हुई?

बिहार लोक सेवा आयोग ने 8 अक्टूबर 2025 को LDC परीक्षा की आंसर की जारी की है. उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं.

BPSC LDC आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवारों को सबसे पहले BPSC की वेबसाइट पर जाना होगा, फिर “Answer Key – LDC 2025” लिंक पर क्लिक करना होगा. उसके बाद अपने प्रश्न पत्र सेट का चयन करके PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं.

अगर किसी उत्तर में गलती मिले तो क्या करें?

अगर किसी प्रश्न या उत्तर में गलती मिलती है, तो उम्मीदवार BPSC द्वारा तय किए गए समय में ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए जरूरी प्रमाण अपलोड करना होता है. आयोग सभी आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी करता है.

यह भी पढ़ें: बिहार में हॉस्टल मैनेजर बनने का मौका, सैलरी होगी 60000 से ज्यादा

Previous article बजरंग दल ने धूमधाम से मनाया 41वां स्थापना दिवस
Next article रोहिणी परियोजना के विस्थापितों ने मुआवजा व पुनर्वास की मांग की
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel