[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings छूट न जाए मौका, BPSC 72वीं परीक्षा के लिए जल्द करें अप्लाई

छूट न जाए मौका, BPSC 72वीं परीक्षा के लिए जल्द करें अप्लाई

0
छूट न जाए मौका, BPSC 72वीं परीक्षा के लिए जल्द करें अप्लाई
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

BPSC 72nd Exam 2026: जो उम्मीदवार लंबे समय से BPSC परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, अब उनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 7 मई 2026 से 31 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म भर लेना बेहतर रहेगा.

इस बार BPSC 72वीं परीक्षा के जरिए कुल 1077 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके अलावा अन्य पदों के लिए भी वैकेंसी निकाली गई है. अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से सीटों का बंटवारा किया गया है.

BPSC 72nd Exam 2026: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • BPSC 72nd Pre Exam 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनाएं.
  • आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जरूरी जानकारी भरें.
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड से जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

BPSC 72वीं परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क काफी कम रखा गया है. General, BC और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए फीस 100 रुपये तय की गई है. वहीं SC, ST, PH और बिहार की महिला उम्मीदवारों को भी 100 रुपये ही फीस देनी होगी.

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 से 22 वर्ष पोस्ट के अनुसार तय की गई है. पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी.

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस बार BPSC 72वीं परीक्षा के जरिए कुल 1077 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके अलावा अन्य पदों के लिए भी वैकेंसी निकाली गई है. अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से सीटों का बंटवारा किया गया है.

सबसे ज्यादा सीटें General Category के उम्मीदवारों के लिए रखी गई हैं. वहीं EWS, EBC, BC, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा. इस भर्ती के जरिए प्रशासनिक और अन्य सरकारी विभागों में अफसर बनने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें: UP में 2000 से ज्यादा पदों पर निकली सरकारी नौकरी, जानें कैसे करें अप्लाई

Previous article कारों में किसी का फ्यूल वाला ढक्कन लेफ्ट तो किसी का राइट साइड क्यों होता है? जानिए वजह
Next article Dhanbad news : पहले दिन 140 सैंपलों की हुई जांच, गड़बड़ी मिलने पर खाद्य सामग्री करायी गयी नष्ट
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel